Friday, July 5, 2024
Homeनेशनलखरगे ने लॉन्च किया 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का Logo, राहुल बोले-...

खरगे ने लॉन्च किया 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का Logo, राहुल बोले- न्याय का हक मिलने तक ...

India News (इंडिया न्यूज़), Nyay Ka Haq Milne Tak: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ देश के बुनियादी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी, ऐसा पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा।इस दौरान खड़गे ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैगलाइन ‘न्याय का हक मिलने तक’ भी लॉन्च किया। सामने आई जानकारी के अनुसार, राहुल की यह पदयात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली है।

खरगे ने कहा

बता दें, इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘हम 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी और मुंबई में खत्म होगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा – यह यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

न्याय का हक मिलने तक …

वहीँ, इस पदयात्रा पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर कहा, ‘हम अन्याय और अहंकार के खिलाफ, न्याय का नारा बुलंद करके, अपने ही लोगों के बीच वापस आ रहे हैं। बता दें,’ राहुल गांधी ने अपने नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘मैं सच्चाई के इस रास्ते पर चलने की कसम खाता हूं, जब तक मुझे न्याय का अधिकार नहीं मिल जाता, यात्रा जारी रहेगी।’

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular