Tuesday, July 2, 2024
Homeबड़ी खबरजानें, कब से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्र 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : शारदीय नवरात्र मां दुर्गा के आराधना का महापर्व है। बता दें, नवरात्र के नौ दिनों में भक्त देवी की अराधना और पूजा करते है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, वर्ष में कुल चार नवरात्र होते है। इसमे चैत्र और शारदीय नवरात्र के साथ दो गुप्त भी होते हैं । पंचाग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की इक्कम तिथि से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है। यह शक्ति के पूजा और उपासना के लिए सबसे अहम माना जाता है। तो आइये जानते हैं कब से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्र 2023 !

इस दिन शुरू होगा शारदीय नवरात्र

हिन्दू पंचाग के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्र 2023 की शुरूआत 15 अक्टूबर से हो रही है। जो 24 अक्टूबर तक चलेगा। ज्योतिष की माने तो इस नवरात्र में देवी का आगमन गज पर और प्रस्थान मुर्गे पर हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, हाथी (गज) पर देवी का आगमन बेहद शुभ होता है। यह वैभव और उन्नति का प्रतीक है। वहीं बात देवी के प्रस्थान की करें तो देवी मुर्गे ओर सवार होकर प्रस्थान कर रही है। जो ज्योतिषशास्त्र की दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। ऐसे में प्राकृतिक आपदा से उथल पुथल की स्थिति बनती दिखेगी।

कलश स्थापना का शुभ समय

पंचाग के मुताबिक,शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना के लिए सबसे शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर 2023 को 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक है। बता दें, नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना कर देवी की पूजा आराधना करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार , नवरात्र के नौ दिनों में देवी के अलग अलग स्वरूप के पूजा से पूरे साल देवी की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

also read ; महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर ; जानिए नए रेट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular