होम / जानें कौन हैं UPSC 2022 की टॉपर इशिता किशोर? कैसा था उनका DU से UPSC तक का सफर

जानें कौन हैं UPSC 2022 की टॉपर इशिता किशोर? कैसा था उनका DU से UPSC तक का सफर

• LAST UPDATED : May 23, 2023

India News(इंडिया न्यूज),Know who is UPSC 2022 topper Ishita Kishore: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों की घोषणा कर दी है। संस्थान के द्वारा कुल 933 उम्मीदवारों को नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई। चयनित उम्मीदवारों की सूची में इशिका किशोर (रोल नंबर 5809986) ने पहला स्थान प्राप्त किया हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय(DU) की छात्रा रही है। इशिता ने डीयू के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस(SRCC) से इकनॉमिक्स में पढ़ाई पूरी की। पहला स्थान प्राप्त करने के बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान प्राप्त होना मेरे लिए सुखद आश्चर्य है।

सपना ने इशिता को UPSC की ओर खींच लाया

सिविल सेवा परीक्षा 2022 की टॉपर इशिता डीयू में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद निजी मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर रिस्क एडवाइजर की नौकरी ज्वाइन की। हालांकि, उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का था। नौकरी के साथ उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी। लेकिन उन्हें इसके लिए पर्याप्त समय नहीं मिल रहा था। बाद में इशिता ने नौकरी छोड़ अपने सपनों को हासिल करने में लग गई।

सरकारी संस्थानों में की इंटर्नशिप

इशिता ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कई निजी संगठनों में इंटर्नशिप भी की, इनमें सीआरवाई, गेल इंडिया लिमिटेड, आदि शामिल हैं। इसके बाद इशिता ने खेल एवं युवा मंत्रालय में इंडो-चाइना यूथ डेलीगेशन में बतौर डेलीगेट काम किया। फिर इशिता ने MNC में एनालिस्ट बनीं, जिसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।

टॉप-3 में केवल लड़कियां

UPSC 2022 के परिणामों के अनुसार इस साल भी लड़कियों में बाजी मारी है। पहला तीन स्थान लड़कियों ने हासिल किया है। इनमें टॉप-3 क्रमश:इशिता किशोर, गरिमा लोहिया और उमा हरथी एन हैं। इनके अलावा स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर, गहना नव्या जेम्स छठे स्थान और कनिका गोयल ने नौवां स्थान प्राप्त किया है।

Image

Also Read: UPSC ने 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित किए, यहां चेक करें टॉपरों की लिस्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox