Sunday, July 7, 2024
Homeबड़ी खबरपीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता ; राहुल, केजरीवाल...

India News (इंडिया न्यूज़) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर ( Vadnagar) में हुआ था। 2014 से लगातर वो पीएम की गद्दी पर विराजमान हैं और देश की कमान संभाल रहे हैं। पीएम के जन्मदिन के मौके पर देशभर से उनको बधाई संदेश मिल रहे हैं। पीएम को बर्थडे विश करने में विपक्ष के नेता भी पीछे नहीं रहे। कई विपक्षी राजनेताओं ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर देश के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बता दें, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बने विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं ने भी पीएम को शुभकामनाएं दी। जन्मदिन विश करने वालों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खर्गे जेडीयू नेता नीतीश कुमार, एनसीपी नेता शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी समेत तमाम नेता शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने भी दी बधाई

सामने आई जानकारी के अनुसार, INDIA गठबंधन से सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम को बर्थड़े विश किया। हर समय पीएम की आलोचना करने वाले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

सीएम केजरीवाल ने भी दी बधाई

बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी ट्वीट के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनकी लंबी उम्र की कामना ईश्वर से की।

बिहार सीएम ने भी दी बधाई

बता दें, पीएम के जन्मदिन पर बिहार के सीएम और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की. इसके साथ ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी देश के प्रधानमंत्री को बर्थडे विश किया।

also read ; PM को जन्मदिन पर दिल्ली मेट्रो में लड़की ने संस्कृत में दी बधाई ; पीएम का यूं रहा रिएक्शन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular