Tuesday, July 2, 2024
HomeWeatherराजधानी दिल्ली से हुई मानसून की विदाई, इस मानसून सामान्य से अधिक...

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली -एनसीआर में मौसम अब यू -टर्न ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में बारिश देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना नहीं करना पड़ रहा है। जिसपर भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली से वापस चला गया है। राजधानी में इस मानसून सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है।

सामान्य से अधिक दर्ज हुई बारिश

आईएमडी के आंकड़ों के मुतबिक, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दरम्यान सामान्य 653.6 मिमी के मुकाबले 660.8 मिमी वर्षा हुई। जबकि आम तौर पर राष्ट्रीय राजधानी में मानसून 27 जून तक शुरू होता है और 25 सितंबर तक खत्म हो जाता है। मालूम हो, इस वर्ष बारिश देने वाली प्रणाली ने 25 जून को शहर को अपनी चपेट में ले लिया था।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब यू-टर्न लेने लगा है। यहां सुबह शाम ठंडक का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप व उमस अभी परेशान कर रही है। बता दें, सुबह-शाम के समय मौसम बदलने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। राजधानी में इस समय न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंच गया है। IMD के अनुसार, अक्तूबर के मध्य से अधिकतम तापमान भी कम होने लगेगा। वहीं, अगले एक सप्ताह तक राजधानी के मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है और ना ही बारिश होगी।

ALSO RAED ; Delhi: NDA में पास होने वाले सैनिक स्कूल के बच्चों से मिलेंगे सीएम केजरीवाल, सफल छात्रों के लिए कही यह बात

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular