होम / MS Dhoni: MS धोनी के फैन ने किया सुसाइड, CSK के रंग में रंगा पूरा घर, Video Viral

MS Dhoni: MS धोनी के फैन ने किया सुसाइड, CSK के रंग में रंगा पूरा घर, Video Viral

• LAST UPDATED : January 19, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत के महानतम कप्तानों में होती है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी खिताब जीते। धोनी ने साल 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आईपीएल में वह अब भी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा हैं। धोनी आगामी आईपीएल सीजन में भी सीएसके की कप्तानी करने वाले हैं।

धोनी के इस फैन ने की आत्महत्या!

धोनी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के रहने वाले गोपी कृष्णन भी धोनी और उनकी टीम सीएसके के कट्टर प्रशंसक थे। गोपी कृष्णन ने अपने घर को पीले रंग से रंगवाया था, जो सीएसके का पारंपरिक रंग है। गोपी ने अपने घर का नाम ‘होम ऑफ धोनी फैन’ रखा था। साल 2020 में सीएसके फ्रेंचाइजी ने इस फैन की फोटो शेयर की थी। हालांकि, अब गोपी कृष्णन को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। गोपी कृष्णन ने गुरुवार (18 जनवरी) को आत्महत्या कर ली।

ये है मामला (MS Dhoni)

गोपी कृष्णन का पड़ोसी गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। गोपी के भाई और स्थानीय पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की। मृतक के भाई राम ने थांथी टीवी को बताया, ‘मेरे भाई का पड़ोसी गांव के कुछ लोगों के साथ वित्तीय विवाद था। हाल ही में गोपी का उससे झगड़ा हुआ था और वह इस घटना में घायल हो गया था। इस घटना के बाद से वह परेशान था। रामनाथम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोपी ने पुरानी दुश्मनी के कारण आत्महत्या की है। रामनाथम पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox