बड़ी खबर

नेपाल में भूकंप से हाहाकार, सैंकड़ों लोगों की मौत- हर तरफ लाशें ही लाशें

India News (इंडिया न्यूज़), Nepal Earthquake: नेपाल में शुक्रवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के तेज झटके के कारण कई घर गिर गए हैं। जिसमें भूकंप से अब तक 128 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है और दर्जनों घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताते हुए कहा कि, भूकंप के कारण रुकुम पश्चिम में 28 और जाजरकोट में 20 लोगों की मौत हो गई है।

भारत और चीन में भी दिखा भूकंप का असर

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक, रात 11.47 बजे भूकंप आया था। जिसका केंद्र जाजरकोट में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं भूकंप का असर भारत और चीन में भी महसूस किये गये हैं। भारत में करीब 40 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

काठमांडू में सड़कों पर डरे हुए दिखे लोग

बता दें कि, नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। जाजरकोट काठमांडू से लगभग 500 किलोमीटर पश्चिम में है। भूकंप के झटके महसूस होते ही काठमांडू के लोग अपने घरों से बाहर निकलकर डरे सहमें से सड़कों पर नजर आये।

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने जताया दुख

इस भूकंप के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख जताया  और साथ ही नेपाल के पीएमओ ने ट्वीट किया। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने शुक्रवार की रात 11.47 बजे जाजरकोट के रामीडांडा में मानवीय और घरों की क्षति पर गहरा दुख जताया है। घायलों के तत्काल बचाव और राहत के लिए सभी तीन सुरक्षा एजेंसियों को लगा दिया है।

ये भी पढ़े- Aaj Ka Rashifal: विवादित हो सकती है स्थिति! जानें क्या है आपके दिन का पूर्वानुमान

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago