Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiNoida Authority: नोएडा में इस समय निर्माण कार्यों पर रोक, सरकारी विभागों...

Noida Authority: नोएडा में इस समय निर्माण कार्यों पर रोक, सरकारी विभागों में भी बदली शिफ्ट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए बाहरी काम में लगे कर्मचारियों के काम की पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण के अनुसार, सिविल, जल, उद्यान और बिजली विभागों के कर्मचारी अब सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम चार बजे से आठ बजे तक काम करेंगे। इसके अलावा, प्राधिकरण ने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सभी निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी है, ताकि कर्मचारियों को गर्मी से बचाया जा सके।

Noida Authority: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नहीं होगा काम

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। इस निर्णय से विभिन्न साइटों पर काम करने वाले मजदूरों को राहत मिलेगी। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस आदेश के तहत इमरजेंसी काम को छोड़कर बिल्डर परियोजनाओं में यह नियम प्रभावी रहेगा।

जानिए शिफ्ट

गर्मियों को देखते हुए, सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से 8 बजे के बीच में काम करवाने के लिए निर्माण कंपनियों को नियोजन विभाग की ओर से सूचना भेजी जाएगी। इसके तहत, सिविल, जल, जनस्वास्थ्य, और बिजली जैसे सभी परियोजनाओं में दोपहर के समय को काम के लिए निर्धारित नहीं किया जाएगा। निर्माण कंपनियों को आदेश को सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को सिविल, जल, उद्यान, और बिजली विभागों में लगे कर्मचारियों के काम के घंटे सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 10 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से 8 बजे तक रखने का निर्णय लिया। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारियों के काम के घंटे सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे। प्राधिकरण ने बेसहारा लोगों को गर्मी से बचाने के लिए सेक्टर 21ए में स्थित नोएडा स्टेडियम में 50 से 60 लोगों की क्षमता वाला रैन बसेरा बनाने का निर्णय लिया है। इस बसेरे में वाटर कूलर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यह बसेरा 30 मई से सक्रिय होगा।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular