Sunday, July 7, 2024
Homeबड़ी खबरछुट्टी से हुई अक्टूबर की शुरुआत... इस महीने 16 दिन बैंकों में...

India News (इंडिया न्यूज़) : अक्टूबर यानि फेस्टिवल सीजन का महीना कल से शुरू हो चूका है। हर बार की भांति इस बार भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2023 महीने में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे (Bank Holiday In October 2023) की लिस्ट जारी कर दी है। RBI द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, त्योहारों की भरमार वाले इस महीने में कुल 16 बैंकिंग अवकाश पड़ रहे हैं। जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आप इस बैंक जाने की सोच रहे तो कृपया एक बार बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर देख लें।

इस महीने 16 दिन बैंकों में नहीं होगा काम-काज

बता दें, छुट्टी के साथ शुरू हुए अक्टूबर महीने में एक के बाद कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिस कारण बैंकों में काम-काज नहीं होगा। बता दें, अक्टूबर में पड़ने वाले गांधी जयंती (Gandhi Jayanti), दुर्गा पूजा (Durga Pooja) से लेकर दशहरा (Dadussehra) तक के मौके पर RBI ने बैंक हॉलिडे घोषित किया है। सबसे खास बात तो ये है कि महीने की शुरुआत छुट्टियों के साथ शुरू हो रहा है और छुटियों के साथ खत्म।

इस दिन बैंक में रहेगा हॉलिडे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अक्टूबर 2023 के लिए घोषित किए गए बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालें तो अक्टूबर महीने में 1,8,14,15,22,28 और 29 अक्टूबर को दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। मालूम हो, केंद्रीय बैंक Bank Holiday लिस्ट देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले पर्वों और आयोजनों को ध्यान में रखकर जारी करता है। ऐसे में ये बैंकिंग छुट्टियां इन राज्यों में अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में अगर आप इस महीने बैंक जाने की सोच रहे तो कृपया एक बार बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर जाएं। वर्ना आपको खली हाथ लौटना पड़ सकता है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

तारीख दिन कारण स्थान
1 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
2 अक्टूबर सोमवार गांधी जयंती सभी जगह
8 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
14 अक्टूबर दूसरा शनिवार महालया कोलकाता समेत सभी जगह
15 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
18 अक्टूबर बुधवार कटि बिहू असम
21 अक्टूबर शनिवार दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) त्रिपुरा, असम, मणिपुर, बंगाल
22 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
23 अक्टूबर सोमवार दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, उत्तराखंड, बिहार
24 अक्टूबर मंगलवार दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा आंध्र प्रदेश, मणिपुर छोड़ सभी जगह
25 अक्टूबर बुधवार दुर्गा पूजा (दसैन) सिक्किम
26 अक्टूबर गुरुवार दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस सिक्किम, जम्मू-कश्मीर
27 अक्टूबर शुक्रवार दुर्गा पूजा (दसैन) सिक्किम
28 अक्टूबर चौथा शनिवार लक्ष्मी पूजा बंगाल समेत सभी जगह
29 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
31 अक्टूबर मंगलवार सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन गुजरात

 

also read ; Gandhi Jayanti पर पीएम मोदी ने दी बापू को श्रद्धांजलि ; पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

 

 

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular