Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiअधिकारी जिन्होंने दिल्ली की जनता के काम रोके, उन्हें अपने कर्मों का...

India News(इंडिया न्यूज),Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली सरकार और एलजी के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट के गुरुवार के फैसले के बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल ने इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की जनता की जीत हुई है। अब राजधानी के विकास की रफ्तार 10 गुऩी तेज होगी।

अधिकारियों का होगा ट्रांसफर: दिल्ली सीएम  

फैसले के बाद सीएम ने प्रेस कांफ्रेस के जरिए कहा है कि दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जाएगा। अधिकारियों को उनकी कार्य क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाएगी। सीएम ने कहा है कि पहले ये अधिकार उनके पास नहीं थे। जिससे वह योग्य अधिकारियों को उनके कार्य क्षमता के हिसाब से जिम्मेदारी नहीं दे सकते थे। उन्होंने कहा कि मेरे सामने अगर अधिकारी घूस ले रहा होता इसके वाबजूद मैं उनके ऊपर कार्रवाई नहीं कर सकता था। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ मॉडल के समानंतर प्रशासनिक मॉडल बनाया जाएगा।

भ्रष्ट अधिकारियों पर होगी कार्रवाई  

सीएम ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा,” कुछ ऐसे अधिकारी हैं जिन्होंने दिल्ली की जनता के काम पिछले डेढ़ साल में रोके,मोहल्लक क्लिनिक की दवाई रोकी, जल बोर्ड का काम रोका गया उन सबको अपने कर्मों का फल भुगतना होगा। वहीं बहुत सारे ऐसे अधिकारी हैं जो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं उनको पोस्ट पर लगाया जाएगा। उनकी जिम्मेदारी को बढ़ाई जाएगी।

8 सालों तक दिल्ली की जनता और सरकार ने इसे झेला 

उन्होंने कहा कि 23 मई 2015, हमारी सरकार बनने के तीन महीने के अंदर पीएम ने केंद्र सरकार से एक प्रस्ताव पारित कर दिल्ली सरकार के कई अधिकारों को दिल्ली उपराज्यपाल को सौंप दिया। आज इस फैसले को 8 साल हो गए। हमलोगों ने आज दिल्ली में जो कुछ भी हुआ उसके लिए काफी कुछ झेले हैं। सीएम ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि मै उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में दिल्ली सरकार पर विश्वास बनाए रखा।

Also Read:अगले कुछ दिनों में होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दिल्ली सीएम

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular