होम / महानवमी पर आज इस समय तक कर लें कन्या पूजन, जानें पूजा का सही तरीका

महानवमी पर आज इस समय तक कर लें कन्या पूजन, जानें पूजा का सही तरीका

• LAST UPDATED : October 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : शारदीय नवरात्रि का आज नौवां और अंतिम दिन है। इसे महानवमी भी कहा जाता है। आज मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन होगा। महानवमी पर कन्या पूजन के साथ ही देवी मां को विदाई दी जाएगी। अगर महानवमी पर आज आप भी कन्या पूजन करने वाले हैं तो पहले इसका शुभ मुहूर्त और विधि जान लीजिए।

महानवमी कन्या पूजन का क्या है मुहूर्त

इसके साथ मुहूर्त की बात की जाए तो वह भी बहुत खास है। अश्विन शुक्ल महानवमी यानि दुर्गानवमी तिथि 22 अक्टूबर 2023 को रात 07:58 से 23 अक्टूबर 2023 को शाम 05:44 तक रहेगी।

सुबह का मुहूर्त – सुबह 06:27 – सुबह 07:51
दोपहर का मुहूर्त – दोपहर 1:30 – दोपहर 02:55

कन्या पूजन की विधि

वही कन्या पूजन की विधि पर बात की जाए तो इस व्रत में 2 से 10 साल की बच्चियों को मां के नौ स्वरूपों के रूप में पूजा जाता है। पूजा के दौरान उनके चरण धोए जाते हैं और भोजन भी कराया जाता है। वहीं भोजन में काले चने की सब्जी, खीर, पूरी, हलवे का भोग लगाना शुभ माना गया है।

also read ; कौन था महिषासुर? मां दुर्गा ने क्यों किया उसका वध, जानिए कथा

 

 

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox