होम / दिल्ली के संगम विहार में पार्किंग विवाद को लेकर एक शख्स की हत्या ; पत्नी और बेटे के सामने उतारा मौत के घाट

दिल्ली के संगम विहार में पार्किंग विवाद को लेकर एक शख्स की हत्या ; पत्नी और बेटे के सामने उतारा मौत के घाट

• LAST UPDATED : September 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चले हैं। इसका ताजा उदाहरण संगम विहार में बीते शनिवार को देखने को मिला। सामने आई जानकारी के अनुसार, यहां एक घर में छह लोग जबरदस्ती घुसे और एक शख्स की उसकी पत्नी और बेटे के सामने ही चाकू मारकर हत्या कर दी।

पार्किंग विवाद में हुई हत्या

पुलिस की माने तो उनके पास शनिवार रात 9.45 बजे पीसीआर कॉल आई। जहां कॉलर ने बताया कि उनके घर में कुछ लोग जबरदस्ती घुस गए हैं। पुलिस के अनुसार इस घटना के बाद घायल शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक शख्स की पहचान अरविंद मंडल के रूप में की गई है। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पार्किंग विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है कि अरविंद मंडल शनिवार की शाम को अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर लौटे थे। इसी दौरान उनकी मनोज हलदर नाम के युवक से साथ कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों के बीच पहले एक बार पार्किंग को लेकर भी विवाद हो चुका था। हालांकि, शनिवार की शाम दोनों के बीच किसी तरह से कहासुनी खत्म हुई और वो अपने घर चले गए। उसके बाद देर रात को अरविंद मंडल के घर छह लोगों ने हमला बोल दिया। बदमाश जबरदस्ती घर के अंदर घुसे और अरविंद मंडल पर चाकू से हमला करने लगे।

इस दौरान अरविंद की पत्नी और उनका बेटा घर पर ही मौजूद थे। इस घटना में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

also read ; भारत और श्री लंका के बीच कल होगी एशिया कप की खिताबी जंग ; यहां देख सकते हैं मुकाबला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox