होम / Parineeti Raghav Wedding: राघव-परिणीति की शादी में पत्नी संग नजर आए केजरीवाल , जानें कैसे किया ‘AAP परिवार’ का वेलकम

Parineeti Raghav Wedding: राघव-परिणीति की शादी में पत्नी संग नजर आए केजरीवाल , जानें कैसे किया ‘AAP परिवार’ का वेलकम

• LAST UPDATED : September 26, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) Parineeti Raghav Wedding: परी-राघव की शादी झीलों की नगरी उदयपुर के आलीशान ‘द लीला पैलेस’ में बड़ी धूमधाम से हुई थी। उनकी शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे।राघव-परिणीति की शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था, इसलिए हर कोई उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए उत्सुक है। हालांकि, अब एक के बाद एक तस्वीरें सामने आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।परिणीति और राघव की शादी में सेलेब्स के अलावा राजनीतिक जगत के चेहरे भी शामिल हुए।सोशल मीडिया पर इस कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं.इस बीच आम आदमी पार्टी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नवविवाहित जोड़े को बधाई दी है।

सभी ने दी परिणीति-राघव को शुभकामनाएं

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर के साथ बधाई दी। आप ने दोनों की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, आप परिवार की ओर से हमारे सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को उनकी नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं। आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशियाँ।

 

पत्नी संग नजर आए सीएम केजरीवाल

आप पार्टी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह भी नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ इन तीनों नेताओं की पत्नियां भी नजर आ रही हैं। वहीं इन तीनों की पत्नियां परिणीति के बगल में खड़ी होकर कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। केजरीवाल ने भी शादी के लिए अपने लुक के साथ कोई नया प्रयोग नहीं किया। वह बेहद सिंपल लुक में नजर आए। उनकी पत्नी भी काफी सिंपल लुक में नजर आई।

 

 

इसे भी पढ़े:Pragati Maidan Trade Fair : दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नबंवर से शुरू हो रहा है ट्रेड फेयर, जानिए इस बार कितने का…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox