Tuesday, July 2, 2024
Homeनेशनलमणिपुर स्थापना दिवस पर PM मोदी ने बधाई, कांग्रेस नेता ने यूं...

मणिपुर स्थापना दिवस पर PM मोदी ने बधाई, कांग्रेस नेता ने यूं कसा तंज

India News (इंडिया न्यूज),Manipur Foundation Day: मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस के मौके पर PM मोदी ने इन राज्य के लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए तीनों राज्यों के लोगों के लिए संदेश साझा किया। पीएम मोदी ने मणिपुर स्थापना दिवस पर पोस्ट किया,”राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मणिपुर ने भारत की प्रगति में एक मजबूत योगदान दिया है। हमें राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है। मैं मणिपुर के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।”

कांग्रेस ने मणिपुर को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना

बता दें, मणिपुर में पिछले एक साल से हिंसक घटनाएं घट रही है। इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रही है। पीएम मोदी के पोस्ट पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया साझा की। कांग्रेस नेता ने कहा कि मणिपुर में राज्य में हिंसा जारी है और सामाजिक सद्भाव नष्ट हो गया है, लेकिन PM मोदी ने चुप्पी साध रखी है। वहीं, उन्होंने राज्य के राजनीतिक दलों से मिलने से इनकार कर दिया है।

यह उनके पाखंड का एक और प्रदर्शन है

जयराम रमेश ने आगे कहा,” पीएम मणिपुर राज्य दिवस पर ट्वीट करते हैं, लेकिन उन्हें उस राज्य का दौरा करने का समय नहीं मिला और न ही उन्होंने जरूरी समझा। राज्य 3 मई, 2023 से बहुत दर्द और पीड़ा से गुजर रहा है। जयराम रमेश ने कहा,”सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने जो शुभकामनाएं व्यक्त की हैं, वह उनके पाखंड का एक और प्रदर्शन है।”

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular