Monday, July 1, 2024
HomeDelhiPM Modi Rally: दिल्ली में बड़े नेताओं का मेगा शो, PM मोदी...

PM Modi Rally: दिल्ली में बड़े नेताओं का मेगा शो, PM मोदी आज यहां करेंगे पहली रैली

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), PM Modi Rally: राजधानी दिल्ली में शनिवार को बड़े नेता रैलियां और जनसभाएं करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में पहली जनसभा शनिवार को होगी। वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में वोट मांगेंगे। रविवार को कई अन्य भाजपा नेताओं के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को प्रचार करेंगे।

पीएम मोदी करेंगे रैली (PM Modi Rally)

दिल्ली के सियासी रण में अब बड़े नेता उतरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी में दो जनसभाएं करेंगे। उनकी पहली जनसभा शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली इलाके में होगी। पीएम मोदी यहां मनोज तिवारी के लिए वोट मांगेंगे। इस सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी और कांग्रेस के कन्हैया कुमार के बीच मुकाबला है। मोदी की जनसभा के कार्यक्रम के चलते अमित शाह की पूर्व प्रस्तावित जनसभा सोमवार को टाल दी गई है। भाजपा नेता गुरुवार रात तक मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देते रहे। इसे लेकर दिनभर पार्टी संगठन की बैठकें चलती रहीं। भाजपा पीएम की बड़ी जनसभा कराने की तैयारी में है। इसके बाद 20 मई के बाद उनकी दूसरी जनसभा आयोजित की जाएगी।

राहुल गांधी शनिवार से दिल्ली में भी प्रचार शुरू करेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अभियान भी शनिवार से दिल्ली में शुरू होगा। राहुल गांधी चांदनी चौक लोकसभा के वजीरपुर स्थित अशोक विहार रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा में शामिल होंगे। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि राहुल गांधी 18 मई को अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी को सुनने के लिए चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अलावा पूरी दिल्ली से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। देवेंद्र यादव ने बताया कि जनसभा की तैयारियों के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। जनसभा के लिए आसपास के इलाकों में प्रचार की जिम्मेदारी खासतौर पर आदर्श नगर और चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को दी गई है।

ये भी पढ़े: Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की शिकायत के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस, …

अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे रैली

रविवार को केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर का लोधी रोड पर कार्यक्रम हो सकता है। योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली के चुनावी रण में उतरेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनके प्रचार कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिल्ली में उनके कार्यक्रम यूपी के प्रचार कार्यक्रम को ध्यान में रखकर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 20 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में चुनावी रैली करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 मई को दिल्ली में रोड शो करेंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम भी दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा

लोकसभा चुनाव तक राजधानी में शाम को यातायात बाधित रहेगा। गर्मी के कारण सभी पार्टियां शाम को चुनावी सभाएं और रोड शो कर रही हैं। इसके कारण अलग-अलग इलाकों में जाम लगने की आशंका रहेगी। यातायात पुलिस समय-समय पर राहगीरों को इसके लिए अपडेट करती रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक घर से निकलते वक्त रूट प्लान जरूर देखें।

ये भी पढ़े: Delhi BJP Office: BJP दफ्तर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular