Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiराष्ट्रपति ने बांटे नेशनल फिल्म अवॉर्ड, आलिया, कृति और पकंज त्रिपाठी हुए...

India News (इंडिया न्यूज़) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानि मंगलावर को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कलाकारों और तकनीशियनों को 69 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार बंटे। बता दें, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान पहले ही हो गया था। अब 17 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

आलिया, कृति और आलू अर्जुन हुए सम्मानित

दिल्ली में आयोजित 69वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल मिला। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को दिया गया है। वहीं गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। पुरस्कारों की घोषणा इसी साल अगस्त में हुई थी।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी लिस्ट

बेस्ट फीचर फिल्म – रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (आर माधवन)
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम (विक्की कौशल)
बेस्ट एक्ट्रेस – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट एक्टर – अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
बेस्‍ट एडिटर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर- पंकज त्र‍िपाठी (मिमी)
बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस- पल्‍लवी जोशी (द कश्‍मीर फाइल्‍स)
बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर- देवी श्री प्रसाद (पुष्‍पा)
बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्‍शन- आरआरआर बेस्‍ट कोरियोग्राफी- आरआरआर बेस्‍ट स्पेशल इफेक्ट्स- आरआरआर
बेस्‍ट गुजराती फिल्‍म- छेलो शो
बेस्‍ट मिश‍िंग फिल्‍म- बूम्‍बा राइड
बेस्‍ट असमी फिल्‍म- अनुर
बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म- कालोखो
बेस्‍ट कन्नड़ फिल्‍म- 777 चार्ली
बेस्‍ट मैथ‍िली फिल्‍म- समांतर
बेस्‍ट मराठी फिल्‍म- एकदा के जाला
बेस्‍ट मलयालम फिल्‍म- होम
बेस्‍ट नॉन फीचर फिल्‍म- एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)
बेस्‍ट डायरेक्‍टर- बकुल मटियानी (स्‍माइल प्‍लीज)
बेस्‍ट फिल्‍म ऑन फैमिली वैल्‍यूज- चंद सांसें (हिंदी)
बेस्‍ट सिनमेटोग्राफर- बिट्टू रावत (पत्तल टी)
बेस्‍ट इन्‍वेस्‍ट‍िगेटिव फिल्‍म- लुकिंग फॉर चालान (अंग्रेजी)
बेस्‍ट एजुकेशनल फिल्‍म- सिरपिगलिन सिपांगल (तमिल)
बेस्‍ट फिल्‍म ऑन सोशल इश्‍यू- मिथु दी (अंग्रेजी), वन टू थ्री (मराठी, हिंदी)
बेस्‍ट एनवायरनमेंटल फिल्‍म – मुन्‍नम (मलयालम)
नरगिस दत्त अवॉर्ड 2023- द कश्मीर फाइल्स (विवेक अग्निहोत्री)

also read ; ISRO ने PM मोदी से किए खास वादे, पूरा प्लान जानकर गर्व करेंगे आप

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular