होम / Rajkumar Anand Join BJP: पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद, AAP विधायक सहित कई नेता BJP में शामिल

Rajkumar Anand Join BJP: पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद, AAP विधायक सहित कई नेता BJP में शामिल

• LAST UPDATED : July 10, 2024

India News Delhi, Rajkumar Anand Join BJP: AAP के पूर्व नेता और मंत्री राजकुमार आनंद ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली है। उन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और बीएसपी में शामिल हुए थे। अब वे BJP में शामिल हो गए हैं। उनके साथ AAP के सिटिंग MLA करतार सिंह तंवर, रत्नेश गुप्ता, ने भी BJP पार्टी ज्वाइन कर ली। यह सारे नेता BJP अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए है।

भ्रष्टाचार की वजह से छोड़ी पार्टी

पिछले अप्रैल में राजकुमार आनंद ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पार्टी की नीति से असंतोष जताते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा शराब नीति मामले से जुड़ा था, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्होंने बीएसपी का दामन थामा, लेकिन हाल में हुए लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें केवल 5629 वोट मिले। इस सीट से बीजेपी की बांसुरी स्वराज ने 78370 वोटों से जीत दर्ज की थी।

इनकम टैक्स का छापा जब पड़ा था

राजकुमार आनंद ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार की वजह से पार्टी छोड़ दी, क्योंकि वे अपने नाम को इस भ्रष्टाचार से जोड़ना नहीं चाहते थे। इसके अलावा, जुलाई 2016 में करतार सिंह तंवर के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा था। इस छापे के दौरान 11 जगहों पर कार्रवाई की गई और 27 जुलाई को इनकम टैक्स अधिकारियों ने तंवर के फार्म हाउस और ऑफिस की जांच की थी। तंवर की 20 कंपनियां जांच के दायरे में थीं।

ये भी पढ़ें: Delhi Rain: दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना, कई जगहों पर झमाझम बारिश शुरू

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox