Sunday, July 7, 2024
Homeबड़ी खबररियो कपाड़िया ने 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ;...

India News (इंडिया न्यूज़) : मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें, 66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। दिवंगत अभिनेता ने सुपरहिट फिल्मों ‘दिल चाहता है’ और ‘चक दे ​​इंडिया’ में काम किया था। सामने आई जानकारी के मुताबिक, रियो कपाड़िया ने बीते दिन यानि 13 सितंबर को दुनिया छोड़ दिया।

15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

रियो कपाड़िया की निधन के बाद बॉलीवुड का माहौल गमगीन है। एक्टर के निधन की जानकारी उनके दोस्त फैसल मलिक और उनकी पत्नी ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक,रियो कपाड़िया अंतिम संस्कार कल यानि शुक्रवार को होगा। उनका अंतिम संस्कार 15 सितंबर को मुंबई के गोरेगांव के शिवधाम शमशान भूमि में किया जाएगा।अभिनेता अपने पीछे पत्नी मारिया और दो बेटे अमन और वीर को पीछे छोड़ गए हैं।

इन फिल्मों में किया है जीवंत किरदार

अभिनेता की मौत की खबर सुनकर अब सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं। उनके बॉलीवुड करियर की बात करें तो उनके जीवन में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘मर्दानी’, ‘खुदा हाफिज’, ‘एजेंट विनोद’ ‘द बिग बुल’, जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा उन्हें ‘मेड इन हेवन 2’ के एक एपिसोड में भी देखा गया था। साथ ही उन्हें एक्टर को टीवी शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ और सिद्धार्थ तिवारी की ‘महाभारत’ में भी देखा गया था। महाभारत में उन्होंने गांधारी के पिता का रोल निभाया था।

also read ; दिल्ली के जाफराबाद में पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या की ; बेवफाई के शक में उतारा मौत के घाट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular