Friday, July 5, 2024
Homeबड़ी खबरG20 शिखर सम्मेलन से पहले रूस ने दी बड़ी चेतावनी ; विदेश...

India News (इंडिया न्यूज) : देश की राजधानी दिल्ली में जी- 20 का आयोजन होना है। जिसका कार्यक्रम स्थल प्रगति मैदान निर्धारित है। 9 सितंबर – 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन होना है। G-20 Summit को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है, इसकी जानकरी खुद दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल ने दी है। बता दें, इस सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए जो बाइडेन, ब्रिटेन पीएम और कई देशों के प्रमुख नेता भारत आ रहे है। बता दें, जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए रुसी राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर नहीं आएंगे। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बयान जारी कर जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही इस समिट में हिस्सा लेने वाले हैं।

पुतिन की जगह लावरोव लेंगे G -20 में हिस्सा

बता दें, पुतिन की जगह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस बात की पुष्टि भी कर दी गई है। भारत में आयोजित होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में एक सप्ताह ही बाकी है लेकिन इससे पहले ही रूस की तरफ से एक बड़ी चेतावनी जारी की गई है। मालूम हो, रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने शुक्रवार को उन सभी G20 देशों को चेतावनी दी है जो रूस के विरोधी हैं।

विदेश मंत्री लावरोव ने दी चेतावनी

बता दें, लावरोव ने कहा है कि अगर रूस को अपने विचारों को व्यक्त करने, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध पर अपना पक्ष रखने और दूसरी ज़रूरी बातों को व्यक्त करने से रोका जाता है तो उनकी तरफ से G20 शिखर सम्मेलन के अंतिम घोषणापत्र को रोक दिया जाएगा। लावरोव ने यह भी साफ कर दिया कि G20 शिखर सम्मेलन के अंतिम घोषणापत्र को तब तक रोका जाएगा जब तक रूस का पक्ष पेश नहीं किया जाता।

also read ; जी-20 में हिस्सा नहीं लेंगे व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दी जानकारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular