Sunday, July 7, 2024
Homeबड़ी खबरचंद्रयान -3 की हुई सॉफ्ट लैंडिंग ; इसरो ने स्थापित किया कीर्तिमान

India News (इंडिया न्यूज) : चंद्रयान-3 की सफलता पर पुरे देश की दुआएं और प्रार्थनाएं सफल हो गई है। चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई है। इसरो के इतिहास में आज यानि 23 अगस्त का दिन इतिहास में दर्ज हो चूका है। बता दें, चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था, जिसकी आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। जो निर्धारित समय पर 6 बजकर 4 मिनट पर हुई है।

 

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

India News (इंडिया न्यूज) : चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर पुरे देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम ने कहा इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं। हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया…भारत अब चंद्रमा पर है। चंद्रयान -3 की सफलता पर पीएम ने यह भी कहा जब कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है।

चंदा मामा अब पास के

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने यह भी कहा कि ‘कभी जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं। पीएम ने आगे यह भी कहा कि भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है…यह सफलता पूरी मानवता की है।

 

also read ; टीम इंडिया ने आयरलैंड को दिया 186 रन का लक्ष्य, ऋतुराज ने खेली धमाकेदार पारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular