Sunday, July 7, 2024
HomeWeatherस्वतंत्रता दिवस पर मौसम हुआ मेहरबान,हुई झमाझम बारिश

India News (इंडिया न्यूज़) : 15 अगस्त यानी आज पूरा देश जश्न-ए-आजादी में डूबा हुआ है। इस मौके पर दिल्ली -एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली -एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। किसी इलाके में तेज तो कहीं मध्यम बरसात हुई। बता दें, बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चली। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया था।

उमस भरी गर्मी से मिली राहत

बता दें, इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। उमस भरी गर्मी के कारण राजधानी का तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। सुबह से ही लोगों का तपती धूप से सामना हो रहा था। कई लोग शाम 6 बजे के बाद ही अपने घरों से बाहर निकल रहे थे। हालांकि, दिल्ली के तापमान पर मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी थी। मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि, दिल्ली में 14 और 15 अगस्त को बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आएगी।

also read ; स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा रहेगा राजधानी में मौसम का हाल; IMD ने दी जानकारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular