Sunday, July 7, 2024
Homeबड़ी खबरहमने जो हासिल किया है वह अविश्वसनीय है ; चंद्रयान-3 मिशन की...

India News (इंडिया न्यूज) : चंद्रयान-3 की सफलता पर पुरे देश की दुआएं और प्रार्थनाएं सफल हो गई है। चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई है। इसरो के इतिहास में आज यानि 23 अगस्त का दिन इतिहास में दर्ज हो चूका है। बता दें, चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था, जिसकी आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। जो निर्धारित समय पर 6 बजकर 4 मिनट पर हुई है।भारत की इस सफलता में इसरो और उसके वैज्ञानिकों के साथ ही इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का अहम योगदान है। उनके इस योगदान की पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से फोन करके सराहना की है।

हमने जो हासिल किया है वह अविश्वसनीय है

चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हमने जो हासिल किया है वह अविश्वसनीय है… चंद्रयान-2 की हर विफलता पर ध्यान दिया गया और उसे सुधारा गया और इसकी विफलता को हमारे पक्ष में इस्तेमाल किया गया।

इसरो ने चंद्रमा की तस्वीरें साझा की

बता दें, इसरो ने चंद्रमा पर उतरते समय चंद्रयान-3 के लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें जारी की है। इसरो का कहना है कि Ch-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित हो गया है।

also read ; चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग पर इसरो मिशन कंट्रोल सेंटर’ में गूंजा ; ‘वंदे मातरम’

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular