बड़ी खबर

बरसात में पैरों की बदबू की वजह से होते हैं शर्मिंदा, करें यह घरेलू उपाय मिलेगा छुटकारा

India news (इंडिया न्यूज़) ; बरसात के मौसम में अक्सर लोग पैरों की बदबू से परेशान नजर आते हैं। क्योंकि जूते-मोजे भीगने से पैरों से बदबू आने लगती है। मोज़े से इतनी खतरनाक बदबू आती है की आप खुद तो परेशान होते है। आस -पास के लोग भी परेशान होने लगते हैं। कई दफा ये बदबू शर्मिंदगी की वजह भी बनती है। पैरों की बदबू से निजात पाने के लिए लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करने लगते हैं। दूसरों के सामने मोज़े उतारने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं। फिर भी उन्हें पैरों की बदबू से निजात नहीं मिलती है।अगर आप भी पैरों की बदबू की समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। जिसकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

नमक का पानी

अगर आप पैरों की बदबू की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए नमक के पानी का उपयोग कर सकते हैं। आप एक टब या बाल्टी में गुनगुना पानी लेकर इसमें दो चम्मच नमक मिलाएं। अब इस गनगुने पानी में 20 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें। हफ्ते में तीन-चार बार ये उपाय करने से आपको फायदा मिलेगा।

बेकिंग सोडा

बता दें, पैरों से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा भी काफी मददगार साबित होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा अच्छी तरह मिलाएं। पहिए इस पानी में 15 मिनट के लिए पैरों को डूबोकर रखें और फिर पैरों को अच्छी तरह पोंछ लें। पैरों में आने वाली बदबू से छुटकारा मिलेगा।

चाय का पानी

मालूम हो, चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स संक्रमण से बचाने के साथ इन्हें मारने में सहायक है।आप पैरों की बदबू की समस्या से निजात पाने के लिए चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ग्लास पानी में दो टी बैग डालकर इसे 15 मिनट कर उबालना है फिर इस पानी के ठंडा होने पर इसे टब या बाल्टी में डालकर 30 मिनट तक पैरों को इसमें डूबोकर रखना है। चाय के पानी से भी पैरों की बदबू से छुटकारा मिलेगा।

also read ; जानें, ChatGPT-3 और गूगल के OpenAI में बेहतर कौन

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago