होम / आपका तो नाम ही सोमनाथ है और सोमनाथ चंद्र से जुडा हुआ है; कुछ इस अंदाज में PM मोदी ने दी ISRO प्रमुख को बधाई

आपका तो नाम ही सोमनाथ है और सोमनाथ चंद्र से जुडा हुआ है; कुछ इस अंदाज में PM मोदी ने दी ISRO प्रमुख को बधाई

• LAST UPDATED : August 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज) : चंद्रयान-3 की सफलता पर पुरे देश की दुआएं और प्रार्थनाएं सफल हो गई है। चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई है। इसरो के इतिहास में आज यानि 23 अगस्त का दिन इतिहास में दर्ज हो चूका है। बता दें, चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था, जिसकी आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। जो निर्धारित समय पर 6 बजकर 4 मिनट पर हुई है।भारत की इस सफलता में इसरो और उसके वैज्ञानिकों के साथ ही इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का अहम योगदान है। उनके इस योगदान की पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से फोन करके सराहना की है।

इसरो प्रमुख को पीएम ने फ़ोन कर दी बधाई

बात दें, पीएम मोदी इन दिनों 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जोहान्सबर्ग में हैं। वे वहीं से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इस एतिहासिक पल को देख रहे थे। इसरो की सफलता पर उन्होंने कहा कि ये ये विकसित भारत का पल है। इसी के साथ ही उन्होंने वहीं से इसरो प्रमुख को फोन करके इस सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख से यह भी कहा है कि वे जल्दी ही वे इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों से मिलकर शुभकामनाएं देंगे।

दक्षिण अफ्रीका से पीएम मोदी ने किया इसरो प्रमुख को फोन

बता दें, चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को फोन करके बधाई आग अंदाज में दी है। उन्होंने कहा है कि सोमनाथ जी, आपका तो नाम ही सोमनाथ है और सोमनाथ चंद्र से जुडा हुआ है और इसलिए आपके परिवार जन भी बहुत आनंदित होगें। मेरी तरफ से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई। और सबको मेरी तरफ से अभिनंनद कह दीजिए। और जितना जल्दी हो सके मैं आप सबको रूम में भी बधाई दूंगा। बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई।

also read ; चंद्रयान -3 की हुई सॉफ्ट लैंडिंग ; इसरो ने स्थापित किया कीर्तिमान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox