होम / सर्दियों में चाहिए गर्मी का मजा, तो कर आएं भारत की इन जगहों की सैर

सर्दियों में चाहिए गर्मी का मजा, तो कर आएं भारत की इन जगहों की सैर

• LAST UPDATED : January 28, 2024

India News ( इंडिया न्यूज) Best Winter Destinations: यूं तो ज्यादातर लोगों को सर्दियां पसंद आती हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सर्दियों में गर्माहट वाली जगहें खोजते फिरते हैं। अगर आप भी सर्दियों में गर्म जगहों पर जाना पसंद करते हैं तो हम आपको इंडिया में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो बेहद ठंडी सर्दियों में भी गर्माहट से भरपूर रहती हैं। ऐसे में अगर आप सर्दियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप भारत के इन बेस्ट स्पॉट्स पर जाकर आराम से समय बिता सकते हैं।

गोवा

बता दें, भारत का गोवा विदेशी और देसी दोनों पर्यटकों की पहली पसंद है। अगर आपको समुद्र, बीच, नाईट लाइफ, पार्टी और मौज मस्ती करना पसंद है तो आप सर्दी के मौसम में गोवा जा सकते हैं। गोवा एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टीनेशन है, जहां आप दोस्तों, परिवार या फिर सोलो ट्रिप पर भी जा सकते हैं। जनवरी की ठंड में भी आप गोवा में साधारण शर्ट या टी-शर्ट पहन कर घूम सकते हैं।

जैसलमेर

अगर आप सर्दियों में गर्मी का एहसास चाहते हो तो सर्दियों में राजस्थान का जैसलमेर के सफर पर निकल सकते हैं। जैसलमेर में आपको ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति दोनों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यहां कैंपिंग, नाइट आउट, ऊंट की सवारी और भी कई मजेदार एक्टिविटी का आप लुफ्त उठा सकते हैं। अच्छी बात ये हैं कि कड़ाके के ठंड के बाद भी यहां आपको बहुत कम ठंड लगेगी।

कुर्ग

कर्नाटक में स्थित कुर्ग का आधिकारिक नाम कोडगु है। इसे दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में कुर्ग में तापमान अधिक होता है। ठिठुरन वाली ठंड में आप यहां गर्माहट को महसूस कर सकते हैं। कुर्ग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।

मुंबई

बता दें, सर्दियों के मौसम में आप घूमने के लिए मुंबई भी जा सकते हैं। यहां समुद्र किनारे आप तेज लहरों को आनद ले सकते हैं। यहाँ घूमने के लिए कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। प्रसिद्ध मंदिरों से लेकर खूबसूरत नजारों वाली जगहें और यहां का स्ट्रीट फूड यात्रियों को पसंद आता है। कम बजट और सामान्य तापमान में आप सर्दियों की छुट्टियां आराम से बिता सकते हैं।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox