होम / होली सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट है भारत की ये 5 जगहें, आप भी प्लान करें ट्रिप

होली सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट है भारत की ये 5 जगहें, आप भी प्लान करें ट्रिप

• LAST UPDATED : March 15, 2024
India News Delhi (इंडिया न्यूज),Holi 2024 : होली एक ऐसा त्यौहार है जिसका बहुत से लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। इस त्योहार के साथ इतना आनंद और उत्साह जुड़ा है कि यह जीवन को खुशियों के रंगों से भर देता है। कुछ शहर ऐसे हैं जहां होली का एक खास रंग होता है। इन शहरों में होली खास तरीके से मनाई जाती है। इसे देखने के लिए लोग विदेशों से भी आते हैं। अगर आप भी इस होली कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन शहरों में जाने के बारे में सोच सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो शहर जहां बेहद दिलचस्प और अलग अंदाज में मनाई जाती है होली!

मथुरा-वृंदावन

होली की बात हो और भगवान श्रीकृष्ण और मथुरा-वृंदावन का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यहां की फूलों की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां की होली देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। यहां होली 7 दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। मथुरा की लट्ठमार होली भी दुनियाभर में काफी मशहूर है।

बरसाना

बरसाना की लट्ठमार होली बहुत प्रसिद्ध है। होली के दौरान, मथुरा के दो उपनगरों बरसाना और नंदगांव की महिलाएं पुरुषों को लाठियों से मारती हैं, जबकि पुरुषों को ढाल के नीचे खुद को इससे बचाना पड़ता है। लट्ठमार होली मुख्य होली से एक सप्ताह पहले शुरू हो जाती है। 2024 में बरसाना में 17 मार्च से 25 मार्च तक और नंदगांव में 26 मार्च 2024 को होली खेली जाएगी।

उदयपुर

उदयपुर की शाही होली भी काफी मशहूर है। इस दिन उदयपुर में रॉयल पैलेस से मानेक चौक तक जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस में राजस्थान की आन, बान और शान शामिल होती है। इस जुलूस में हाथी और घोड़े भी शामिल होते हैं। राजस्थानी संगीत इस त्यौहार को और भी रंगीन बना देता है।

पुष्कर

राजस्थान के पुष्कर की होली भी बहुत मशहूर है। होली के दिन यहां वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर भजन की धुनों का आनंद लिया जाता है। साथ ही नृत्य भी बड़े हर्षोउल्लास के साथ किया जाता है। इस उत्सव को देखने के लिए हजारों विदेशी पर्यटक भी मौजूद रहते हैं।
आनंदपुर साहिब

आनंदपुर साहिब की होली एक बार जरूर देखनी चाहिए। पंजाब के इस शहर की होली बेहद अनोखी है। इस होली में सिख समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मार्शल आर्ट, तलवारबाजी और कुश्ती जैसी विभिन्न प्रकार की अनूठी कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox