Saturday, July 6, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Travel: इन छुट्टियों में असम घूमने का बनाए प्लान, इन जगहों को...

Travel: इन छुट्टियों में असम घूमने का बनाए प्लान, इन जगहों को जरूर करें ट्राई

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Travel: असम भारत का एक बेहद खूबसूरत राज्य है। जहां के चाय के बागान और बिहू उत्सव पूरे देश में मशहूर हैं। अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो असम इसके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और नजारे पर्यटकों के दिलों में बस जाते हैं।

इन 5 जगहों पर जरूर जाएं

गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर लोग घर पर बैठे-बैठे बोर हो जाते हैं। ऐसे में कई लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी इन छुट्टियों में कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो इसके लिए उत्तर पूर्व भारत का असम राज्य एक अच्छा विकल्प हो सकता है। असम राज्य अपने चाय के बागानों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां का मौसम और हरियाली पर्यटकों का दिल जीत लेती है। असम भारत का एक प्रमुख राज्य है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, वन्य जीवन और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है। आइए जानते हैं असम के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में।

कामाख्या मंदिर

कामाख्या देवी मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यह एक प्रमुख शक्तिपीठ है। यह मंदिर कामाख्या देवी को समर्पित है। इस मेले में देश भर से कई लोग शामिल होते हैं।

Kamakhya Temple Corridor specialty and history

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

अगर आप इन छुट्टियों में वन्यजीवों का अनुभव करना चाहते हैं, तो इसके लिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह राष्ट्रीय उद्यान नागांव और गोलाघाट जिलों में है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में जाना जाता है। यह उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। यहां विभिन्न प्रकार के वन्यजीव और पक्षी देखे जा सकते हैं। यहां जीप सफारी और हाथी सफारी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं।

काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में पूरी जानकारी – Kaziranga National Park &  Tiger Reserve Information in Hindi - Holidayrider.Com

माजुली

माजुली को असम की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। ब्रह्मपुत्र नदी का यह द्वीप एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है।

ये भी पढ़े: Delhi Police: ‘सिंगल हूं, गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे?’ लड़के ने दिल्ली पुलिस से मांगी मदद,…

इस गर्मी घूमिये असम का माजुली द्वीप, यहां की प्राकृतिक खूबसूरती जीत लेगी  आपका दिल

शिव सागर 

असम का शिव सागर जिला इस राज्य के इतिहास को दर्शाता है। शिव सागर अपने ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। रंगघर (प्राचीन खेल स्टेडियम), तलातल घर और शिवडोल (शिव मंदिर) परिवार के साथ घूमने के लिए बहुत अच्छा हैं।

अनमोल विरासतों का गढ़ है असम का शिवसागर - must visit place assam hidden gem  shivsagar

दीफू

यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। कार्बी आंगलोंग इकोलॉजिकल पार्क यहां के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां आप अपने परिवार के साथ समय बिताकर एक अच्छा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

घूमने लायक पर्यटक स्थल-दीफू-केरल छुट्टियाँ-स्मार्ट

ये भी पढ़े: Delhi Hospitals: दिल्ली के कई हॉस्पिटल और नर्सिंग में नियमों का दिखा खुला उल्लंघन,…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular