Tuesday, July 9, 2024
Homeट्रेवलTravel : इस देश में घूमने को लेकर भारतीयों में मची होड़,...

Travel : इस देश में घूमने को लेकर भारतीयों में मची होड़, जानें कितना सस्ता है किराया

India News (इंडिया न्यूज़),Travel : कैस्पियन सागर और काकेशस पहाड़ों से घिरा अजरबैजान एक ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में भारतीयों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। यूरेशिया के दक्षिणी काकेशस हिस्से में स्थित अजरबैजान की जनसंख्या महज 1.1 करोड़ है। इसकी राजधानी बाकू पर्यटकों के बीच एक अहम पर्यटन स्थल बनकर तेजी से उभर रही है।

Skyscanner’s Travel Trends 2024 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2023 में बाकू जाने वाले लोगों की संख्या में अचानक तूफानी तेजी आई है। साल 2023 में लोगों ने इंटरनेट पर बाकू के बारे में 438% सर्च किया है।

सस्ती फ्लाइट्स टिकट भी बड़ी वजह

ट्रैवल कंपनी Your Travel Genie, जो लोगों, खासकर महिलाओं के लिए सोलो ट्रिप का प्रबंध कराती है, के संस्थापक रोहित खट्टर ने कहा कि भारतीयों के बीच अजरबैजान की डिमांड बढ़ी है। वो बताते हैं कि इसके पीछे का कारण अजरबैजान की सस्ती फ्लाइट्स टिकट भी हैं। वो कहते हैं, ‘पहले आपको अजरबैजान जाने-आने में 50 हजार का खर्चा आता था लेकिन अब यह कम होकर 25 हजार हो गया है।’ स्काई स्कैनर की रिपोर्ट की मानें तो, साल 2022 के मुकाबले साल 2023 में भारत से अजरबैजान की फ्लाइट टिकट में 22% की कमी आई है।

इसके साथ ही बाकू से दिल्ली जाने के लिए सीधी फ्लाइट है और आप बस 5 घंटे में अजरबैजान पहुंच सकते हैं।

3 दिनों के अंदर मिलता है ई-वीजा

लोग कई देशों में यात्रा को इसलिए भी टाल देते हैं क्योंकि उन देशों का वीजा मिलने में बहुत कठिनाई आती है। लेकिन अजरबैजान ने हाल ही में भारतीयों के लिए ई-वीजा की शुरुआत की है जिससे भी लोग वहां जाने का मन बना रहे हैं।

भारत से काफी सस्ता है अजरबैजान

अजरबैजान बाकी के देशों, खासकर यूरोपीय देशों से सस्ता है। 1 अजरबैजानी मनत (मुद्रा) की कीमत 48.82 रुपये हैं।  अजरबैजान में खाना उतना ही महंगा है जितना कि भारत में। वहां आपको 1,500 रुपये में आसानी से होटल मिल जाएंगे।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular