होम / Travel Tips: विदेशियों को है बेहद पसंद, भारत की ये खुबसूरत जगहें

Travel Tips: विदेशियों को है बेहद पसंद, भारत की ये खुबसूरत जगहें

• LAST UPDATED : October 31, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Travel Tips: भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां विदेशी पर्यटक सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी यहां आते हैं और अपने सबसे खास पल बिताते हैं। ये डेस्टिनेशन विदेशी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहां की खूबसूरती और संस्कृति उन्हें इतनी लुभाती है कि हर साल बड़ी संख्या में विदेशी यहां आते हैं। भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां लोग घूमना बहुत पसंद करते हैं। वे जब भी यहां आते हैं तो इन जगहों पर जाना नहीं भूलते।

भारत में विदेशी पर्यटकों की 6 पसंदीदा जगहें।

गोवा

गोवा अपने समुद्र तटों और नाइटलाइफ़ के कारण दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा जगह है। विदेशियों के बजट के हिसाब से भी यह जगह गोवा परफेक्ट मानी जाती है। यहां का बागा बीच और अंजुना बीच विदेशियों को काफी पसंद आता है। उन्हें यहां बेहद सस्ते दाम पर पूरा लग्जरी स्टे मिलता है। उनके मुताबिक गोवा स्वर्ग से कम नहीं है।

ऋषिकेश

उत्तराखंड का ऋषिकेश बेहद खूबसूरत है। यह आध्यात्म के लिए भी काफी मशहूर है। इस शहर को योग का हॉटस्पॉट भी कहा जाता है. यहां बड़ी संख्या में विदेशी लोग ध्यान और योग के लिए आते हैं। ऋषिकेश में कई आश्रम और धार्मिक स्थल भी उन्हें आकर्षित करते हैं। इसके अलावा विदेशी पर्यटकों को राफ्टिंग, कैंपिंग, ट्रैकिंग जैसे साहसिक खेलों का आनंद लेने का भी मौका मिलता है। यहां आयुर्वेदिक थेरेपी भी काफी लोकप्रिय है।

जयपुर

विदेशी पर्यटकों को भी राजस्थान की राजधानी जयपुर बहुत पसंद है। यहां अमेरिकी पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। यहां फ्रांस और ब्रिटेन से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। मार्च के महीने में इस शहर में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं।

जैसलमेर

जैसलमेर अमेरिकी पर्यटकों की पहली पसंद माना जाता है। आतिथ्य, संस्कृति, विरासत, संगीत और कला के साथ-साथ भोजन का स्वाद उन्हें बहुत आकर्षित करता है। यहां आकर आप रेगिस्तान में ऊंट की सवारी के साथ-साथ कैंपिंग का भी मजा ले सकते हैं।

लद्दाख

लद्दाख विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। हिमालय की यह जगह विदेशी पर्यटकों के दिलों में बसती है। यहां आकर वे बर्फ का मजा लेते हैं और लॉन्ग ड्राइव का मजा लेते हैं। यहां का हानले गांव विदेशी पर्यटकों के लिए रात में रुकने के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। पहले यहां आना वर्जित था।

केरल

केरल सिर्फ भारतीयों का ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों का भी पसंदीदा है। यहां आना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। ईस्ट ऑफ वेनिस के नाम से मशहूर केरल बेहद खूबसूरत है। यहां की संस्कृति, त्यौहार, नौका दौड़, बैकवाटर, आयुर्वेदिक रिट्रीट और हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

इसे भी पढ़े: Sugar Free Sweets: करवा चौथ पर बनाए Sugar Free मिठाई, जानें इसके फायदे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox