Sunday, July 7, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरें15 साल की लड़की ने लूटी ऐसी चीज, सुनकर पुलिसवालों के हाथ-पैर...

India News (इंडिया न्यूज़) : एक 15 साल की लड़की ने रात के अंधेरे में जो कांड किया, उसने सभी को हैरत में डाल दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, उसने एक ऐसे शख्स की कब्र लूटी, जो हत्या और बलात्कार का दोषी था। जब लड़की से जब इस संदर्भ में पूछा गया तो उसने बताया कि उसे सपना आया था कि इसे जिंदा दफन किया गया है और वह मदद मांग रहा था। इसलिए उसने अपने 21 साल के बॉयफ्रेंड की मदद से उसकी कब्र खोद दी।

ब्राजील की है घटना

सामने आई जानकारी की अनुसार, कब्र खोदे जाने की ब्राजील का है। जिस शख्स की कब्र खोदी गई, उसका नाम लाजारो बारबोसा डी सौसा था। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सौसा ने दो साल पहले छह लोगों की हत्या की थी। वह अन्य कई मामलों में गुनहगार था। बताया जा रहा सौसा ने दो पुलिस कर्मियों की हत्या भी की थी। तब 9 जुलाई, 2021 को उसकी सास के घर के बाहर पुलिस ने गोली मारी थी। जिसके बाद सौसा के परिवार ने उसे कथित तौर पर इसी कब्रिस्तान में दफन कर दिया, जहां लड़की ने खुदाई की है।

ऐसे पकड़ी गई लड़की

बता दें, इस घटना के जांचकर्ता राफेल नेरिस ने कहा कि 15 साल की लड़की को सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया है। उसने सौसा की खोपड़ी चुरा ली थी। बाकी का कंकाल वहीं था। ये बात पूरी तरह साफ है कि लड़की ने ही कब्र को लूटा था। उसके कपड़े भी मिट्टी से सने हुए मिले। वहीँ, इस मामले में लड़की ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बताया यह भी जा रहा फिर से कब्र में खोपड़ी डालकर उसे दोबारा मिट्टी से भर दिया गया है। वहीँ, लड़की पर भी इस मामले में कोई आरोप नहीं लगे हैं।

also read : दिल्ली में एक नवंबर से नहीं चलेंगी डीजल बसें? केजरीवाल सरकार ने उठाई मांग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular