Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़US गए 2 भारतीय छात्रों की संदिग्ध हालत में मौत, नींद में...

US गए 2 भारतीय छात्रों की संदिग्ध हालत में मौत, नींद में ही जान गई

India News(इंडिया न्यूज़),Mystery deaths of two Indian students in US: भारतीय मूल के 2 छात्रों की अमेरिका में संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। बता दें, दोनों मृतकों की पहचान तेलंगाना निवासी गट्टू दिनेश और आंध्र प्रदेश निवासी निकेश के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरूआती जांच में कार्बन मोनोऑक्साइड बनने के चलते दम घुटने से मौत होने का अंदेशा लग रहा है। हालांकि अभी स्थानीय पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। वहीँ, पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

संदिग्ध हालत में मृत मिले

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक करीब 16 दिन पहले US गए थे। वह यूएस के कनेक्टीक्ट एरिया में किराए का कमरा लेकर रहते थे। दोनों रात में अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह काफी देर होने के बाद जब वह बाहर नहीं निकले तो उनके दोस्त अंदर पहुंचे। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दोनों बेसुध बेड पर पड़े थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों के मुताबिक, दिनेश ने चेन्नई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था। दोनों ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई इंडिया में की थी। आगे की पढ़ाई करने वह अमेरिका गए थे। वह कनेक्टिकट स्थित सैक्रेड हार्ट यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। इसके अलावा दोनों छात्रों के परिनजों ने मामले में अमेरिकी सरकार से जांच की अपील की है। फिलहाल स्थानीय पुलिस संदिग्ध हालत में मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों के मीडिया में दिए बयानों के अनुसार दोनों US जाने पर बेहद खुश थे। पढ़ाई के दौरान समय मिलने पर वह घर फोन करते थे। दोनों की इस तरह से मौत होना किसी की साजिश लग रहा है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular