राम भक्ति में मग्न एक कुत्ता पहुंचा Ayodhya ,11 दिन में 551 KM चला पैदल

India News(इंडिया न्यूज़), RAM MANDIR : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस वक्त प्रभु राम की भक्ति में भारत के सभी लोग झूम रहे हैं। दोस्तों आपको जानकार विश्वास भी नहीं होगा कि आखिर एक कुत्ते ने करीब 1000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय कर ली है। करीब इसको चलते-चलते 11 दिन हो गए थे। इसको लोगों ने एक दो बार भागने की कोशिश की किंतु इसने हार नहीं मानी और अयोध्या के लिए पैदल पदयात्रा को चुन लिया। बता दें, इस कुत्ते का नाम रामप्यारी बताया जा रहा है। पैदल यात्रा को सफल पूर्वक तय करके कुत्ता भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की नगरी में पहुंच चूका है। भगवान श्री राम जी की नगरी में उसका पूर्ण सम्मान के साथ स्वागत किया गया। हैरानी की बात यहां की इसने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। मतलब कि रास्ते में जितने भी राम भक्त अयोध्या जा रहे थे या बाकी जो अन्य लोग थे इसने उनको तनिक भी परेशान नहीं किया।

राम भक्ति में एक कुत्ता पहुंचा अयोध्या!

आमतौर पर देखें तो एक इंसान के लिए तो 350 किलोमीटर पैदल चलना नामुमकिन है। पर यह जानवर होकर भी भगवान के प्रेम को हृदय में रखकर लगातार 350 किलोमीटर से पैदल यात्रा करके अयोध्या भगवान राम जी के दर्शन करने के लिए पहुंच चुका है। मतलब इस कुत्ते ने शायद कसम खाई होगी कि अब तो अयोध्या जाकर ही रुकना है। कई सारे राम भक्तों ने इसको पीने के लिए दूध दिया साथ में इसको गद्दे पर अपने साथ बैठाया भी। जहां पर राम भक्त विश्राम करते हैं वहीं पर यह जानवर रूप में राम भक्त विश्राम करने बैठ जाता है। इसको किसी ने भी विवश नहीं किया यहां अपने मन से अयोध्या के लिए पैदल पदयात्रा को चुनकर आगे बढ़ा। बताया जा रहा यह कुत्ता कोई पालतू नहीं है इसको किसी ने पाला नहीं है यह एक साधारण सा कुत्ता है।

राम भक्त जब अयोध्या के लिए निकले तब यहां भी उनके साथ निकल पड़ा। जब यहां कुत्ता लोगों के साथ 30-40 किलोमीटर आगे बढ़ा तब इसको लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन इसने तो जैसे कसम ही खाई थी कि अयोध्या तो किसी भी हालत में जाना है। इतना ही नहीं जहां भी इन राम भक्तों का स्वागत किया गया है वहां इस कुत्ते का भी बहुत आदर सम्मान से स्वागत किया कई लोगों ने इसके चरण स्पर्श किया इसको गले लगाया। राम भक्तों का मानना नहीं कि यहां कुत्ता साक्षात ईश्वर का ही अंश है।

सांड के चंगुल से कुत्ते ने रामभक्तों को बचाया

बता दें, जब अयोध्या के लिए जो राम भक्त निकल पड़े थे तब यहां कुत्ता भी उनके साथ पैदल यात्रा कर रहा था जब रास्ते में एक खतरनाक सांड ने राम भक्तों पर हमला किया तब इस कुत्ते ने उस सांड को भगाया और राम भक्तों को सुरक्षित बचाया भी। इतना ही नहीं आप चौंक जाएंगे इन भक्तों के साथ उस वक्त पुलिस व कई सारे लोग भी थे लेकिन वे नाकामयाब रहे वहीं इस कुत्ते ने नाकामयाब को सफल करके दिखाया है। तभी से राम भक्तों ने इस बेजुबान जानवर को ईश्वर का अंश मान लिया। सभी राम भक्तों ने मिलकर इसका नाम रामप्यारी रख दिया।

इसे भी पढ़े:

 

 

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago