होम / Aam Aadmi Party: बच्चे के सीवर में गिरने से सियासत गरमाई, बांसुरी स्वराज ने AAP पर साधा निशाना

Aam Aadmi Party: बच्चे के सीवर में गिरने से सियासत गरमाई, बांसुरी स्वराज ने AAP पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : August 4, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़़), Aam Aadmi Party: दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में एक बच्चे के सीवर में गिरने की घटना पर सियासत गरमा गई है। ताजा मामले में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। बांसुरी स्वराज ने कहा, कि आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत है, वे कोई काम नहीं करते और जब कोई संकट आता है तो अधिकारियों को दोषी ठहराते हैं। मैनहोल खुलने का यह संकट इसलिए आया है क्योंकि उन्होंने समय पर नालियों की सफाई नहीं की।

सीवर में गिरा था बच्चा

कल दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में एक बच्चा सीवर में गिर गया। गनीमत ये रही कि घटना के दौरान आसपास लोग मौजूद थे। जिससे बच्चा सुरक्षित बच गया। यहां पर सीवर के ढक्कन को प्लाईवुड द्वारा ढका गया था, जिससे यह हादसा बाल-बाल टल गया।

ये भी पढ़े: Chinese Manjha: चाइनीज मांझा बेचने वालों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त किए 11,280 रोल मांझा

भाजपा ने शुरू किया ‘झुग्गी स्वच्छता अभियान’

भाजपा आज रविवार को ‘झुग्गी स्वच्छता अभियान’ के तहत दिल्ली में सफाई अभियान चला रही है। इसमें भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य सांसद भी शामिल हुए हैं। बांसुरी स्वराज ने कहा कि, हम राजीव गांधी कैंप में झुग्गी स्वच्छता अभियान के तहत आए हैं। यह अभियान लोगों के जीवन में बदलाव और सुविधा लाने के लिए है। स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2014 में हुई थी और अब यह एक जन आंदोलन बन चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी हमेशा स्वच्छता पर ध्यान देते है

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, भाजपा ने हमेशा स्वच्छ भारत को अहमियत दी है, प्रधानमंत्री मोदी भी हमेशा स्वच्छता पर ध्यान देते हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता दिल्ली की हर झुग्गी-झोपड़ी में गए हैं। यह सिर्फ आज का अभियान नहीं है, बल्कि यह हमेशा चलने वाला अभियान है, इसकी शुरुआत आज झुग्गी-झोपड़ियों से हुई है और आगे जारी रहेगी।

ये भी पढ़े: Asha Kiran Shelter Home: आशा किरण में देखभाल के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं, क्षमता से दोगुने मरीज हैं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox