Tuesday, July 9, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Anushka Shetty: 3 साल तक Baahubali ने नहीं होने दी देवसेना की...

Anushka Shetty: 3 साल तक Baahubali ने नहीं होने दी देवसेना की शादी, आज भी कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस

India News(इंडिया न्यूज़), Anushka Shetty: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने साउथ की कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। अभिनेत्री का जन्म 7 नवंबर 1981 को मंगलुरु में हुआ था। आज एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का नाम इंडस्ट्री में कई बड़े स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन आज भी उनकी जोड़ी साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ पसंद की जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया।

आज भी कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस

हालांकि, उनकी जोड़ी को ‘बाहुबली’ में सबसे ज्यादा पसंद किया गया था, जिसके बाद उनकी शादी की खबरें भी खूब चली थी। इस बारे में बात करते हुए दोनों स्टार्स ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं। अब एक्ट्रेस 42 साल की हो गई हैं और उनके फैंस आज भी उनकी शादी का इंतजार कर रहे है।

अनुष्का शेट्टी अब तक कुंवारी क्यों हैं?

वैसे तो अनुष्का का नाम तलाकशुदा डायरेक्टर्स से लेकर कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन फैंस को उनकी जोड़ी सिर्फ प्रभास के साथ ही पसंद आती है। वो दोनों आज भी दोस्त हैं। कई बार दोनों की डेटिंग की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं खबरें तो ये भी आईं कि प्रभास ने उनसे तीन साल तक शादी भी नहीं की। हालांकि, इंटरव्यू के दौरान दोनों ही इन खबरों का खंडन करते हैं। दोनों का कहना है कि वे बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह भी पिछले 9 सालों से। अनुष्का ने कहा, ‘जब एक्टर्स एक साथ ज्यादा फिल्में करते हैं तो ऐसी अफवाहें उड़ती रहती हैं।’

तलाकशुदा डायरेक्टर के साथ जोड़ा जा चुका है नाम

प्रभाव के अलावा, विशेष अनुष्का शेट्टी नाम तलाकशुदा डायरेक्टर के साथ जोड़ा जा चुका है। इतना ही नहीं, उनकी शादी की चर्चा भी जोरों पर थी, लेकिन जब ये खबर एक्ट्रेस के कानों तक पहुंची तो उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया और अपने दोस्तों से भी इस पर यकीन न करने को कहा। अनुष्का ने कहा, ‘कोई ऐसी खबर कैसे लिख सकता है या वायरल कर सकता है? उन्हें ऐसी खबरें भेजने से पहले यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इससे उनका परिवार भी प्रभावित हो रहा है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular