Monday, July 1, 2024
HomeBreaking NewsArvinder Singh Lovely Joins BJP: BJP में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली,...

Arvinder Singh Lovely Joins BJP: BJP में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Arvinder Singh Lovely Joins BJP: दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। लवली ने सात दिन पहले ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ा था। आज बीजेपी मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। आपको बता दें कि लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely Joins BJP)

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली समेत कई नेता बीजेपी में शामिल दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वह आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर नाराज बताए जा रहे थे। इसके साथ ही नसीब सिंह, नीरज बसोया और राजकुमार चौहान ने भी बीजेपी की सदस्यता ली। वह दूसरी बार बीजेपी में शामिल हुए। इससे पहले भी वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: Dengue Disease: डेंगू बच्चों को जल्द बनाता है अपना शिकार, जानिए कारण

आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर जताई नाराजगी 

लवली ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी और जिसके आधे कैबिनेट मंत्री वर्तमान में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। हमने पार्टी के अंतिम फैसले का सम्मान किया। मैंने न केवल सार्वजनिक रूप से निर्णय का समर्थन किया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि पूरी राज्य इकाई हाई कमान के अंतिम आदेश के अनुरूप हो। एआईसीसी महासचिव (संगठन) के निर्देश पर, मैं भी सुभाष चोपड़ा और संदीप दीक्षित के साथ केजरीवाल की गिरफ्तारी की रात उनके आवास पर गया था, बावजूद इसके कि वे इस मामले पर मेरी स्थिति के खिलाफ थे।

ये भी पढ़े: Aam Admi Party: AAP नेता सोमनाथ भारती ने कई पदों से दिया इस्तीफा, कही…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular