Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Benefits Of Dates: सुबह-सुबह खाली पेट 5 खजूर खाएं महिलाएं, बीमारियों से...

Benefits Of Dates: सुबह-सुबह खाली पेट 5 खजूर खाएं महिलाएं, बीमारियों से रहेंगी कोसों दूर

India News(इंडिया न्यूज़),  Benefits Of Dates: खजूर एक ऐसा फल है जिसके सेवन से व्यक्ति के शरीर को मजबूती मिलती है। साथ ही शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। दिल को मजबूत रखने के लिए रोजाना खजूर खाना बहुत जरूरी है। इसमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है जिसका सेवन करने से सर्दी में राहत मिलता है। एक रिसर्च से यह बात साबित हुई है कि एक महिला को हर दिन 5 खजूर खाने चाहिए। खासतौर पर जिन महिलाओं की पीरियड्स में तेज दर्द होता है उन्हें रोजाना खजूर जरूर खाना चाहिए। खजूर में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं। आइए जानते हैं खजूर खाने के फायदे और इसे कैसे खाएं।

रोजाना खजूर खाना जरूरी है

सुबह खाली पेट खजूर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि सबसे पहले खजूर को रात भर पानी में भिगो दें। खजूर को आप सुबह खाली पेट खा सकते हैं। खजूर को आप स्वीटनर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

खजूर से मिलते है कई फायदे

खजूर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का भी काम करता है। इसे खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। खजूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से बचने में मदद करते हैं। इससे हृदय संबंधी कई जोखिमों का खतरा कम हो जाता है। खजूर खाने से आंख और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट डाइबीटीज, अल्जाइमर और कई प्रकार के कैंसर से छुटकारा देता  हैं। खजूर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें विटामिन K होता है जो रक्त को गाढ़ा होने से रोकता है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular