Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Bhagwan Shiv: सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, जानें...

Bhagwan Shiv: सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, जानें विधि और मंत्र

India News ( इंडिया न्यूज), Bhagwan Shiv: आज सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित किया जाता है। इस दिन भोलेनाथ की उपासना की जाती है। जिससे प्रसन्न होकर भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। आप भी भोलेनाथ के भक्त हैं और उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो हर सोमवार पूरे विधि विधान से पूजा और व्रत करें साथ ही उनको अति प्रिय चीज़ भी अर्पित करें। जिससे आपकी सभी मनोकामना पूरी हो। आइए जानते हैं सोमवार को भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के तरीके।

करें इस मंत्र जाप

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

पूजा विधि

सोमवार के दिन सबसे स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें। पूजा के समय भोलेनाथ को चंदन, अक्षत, बेल पत्र, धतूरा, आक का फूल, दूध, गंगाजल ये सात चीज़ अर्पित करें। पूजा के दौरान शिवलिंग का कच्चे दूध और जल से अभिषेक कराना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना करें। दीप धूप लगाने के बाद उन्हें घी शक्कर गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं। मान्यतानुसार ऐसा करने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular