होम / Breaking: इमरान खान होंगे रिहा, पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया अवैध

Breaking: इमरान खान होंगे रिहा, पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया अवैध

• LAST UPDATED : May 11, 2023

India News(इंडिया न्यूज),Imran Khan release: पाक सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इमरान ख़ान के रिहाई के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने उनकी गिरफ्तारी को अवैध भी बताया। पाक कोर्ट कहा है कि उन्हें रिहाई दी जाती है लेकिन अगले आदेश तक उन्हें पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में ही रहना होगा।इस दौरान वो दस लोगों से मिल पाएंगे जिनमें उनके दोस्त और परिवार के लोग हो सकते हैं। उन्हें कल सुबह इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होना है। ख़ान सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में वहां रहेंगे। कोर्ट ने कहा कि इससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

इमरान मंगलवार को हुए गिरफ्तार 

इससे पहले, पूर्व पाकिस्तान पीएम इमरान खान को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) से मंगलवार को पाकिस्तान रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। वह इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज कई मामलों में जमानत लेने आए थे। इस दौरान रेंजर्स जबरन उन्हें कॉलर पकड़ गाड़ी में ले गए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। आधिकारी के मुताबिक  इमरान खान की गिरफ्तारी अल-कादिर ट्रस्ट मामले में हुई।

गिरफ्तारी के बाद बिगड़े हालात 

पूर्व पीएम की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्‍तान में अचानक से हालात बदल गए। इमरान खान के समर्थक सड़कों पर उतर आए। वे सेना के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद, रावलपिंडी सहित देश के अन्य प्रदर्शन शुरू कर दिया। पाकिस्तान पुलिस ने शहर में कर्फ्यू लागू कर दी। जगह-जगह आर्मी के जवानों को तैनात किया गया। फेसबुक, यूट्यूब और ट्वीटर सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पांबदी लगा दी गई।  पाकिस्तान रेडियो हेडक्वार्टर को आग के हवाले कर दिया गया। आर्मी हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया। गुरुवार तक इस बवाल में 7 लोगों की जान गई है जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने सौकड़ो लोगों की गिरफ्तारी भी की। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उम्मीद है कि उन्हें कल रिहा किया जा सकता है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox