ट्रेंडिंग न्यूज़

रामलला प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल,15 से 22 जनवरी तक सम्पन्न होंगे ये अनुष्ठान

India News ( इंडिया न्यूज़),Ayodhya Ram Mandir: हिंदू धर्म के इतिहास में 22 जनवरी 2024 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा, क्योंकि इस दिन करीब पांच शताब्दियों के बाद अयोध्या में रामलला अपने भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे। सामने आई जानकारी के अनुसार, भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम दौर में है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की रूपरेखा तय हो चुकी है। बता दें,15 जनवरी से 22 जनवरी तक कई अनुष्ठान होंगे। तो यहाँ जानिए राम मंदिर के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल।

15-22 जनवरी 2024 तक का शेड्यूल

15 जनवरी 2024 – इस दिन मकर संक्रांति पर खरमास खत्म हो रहे हैं। रामलला के विग्रह यानी श्रीराम के बालरूप की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।

16 जनवरी 2024 – इस दिन से रामलला के विग्रह के अधिवास का अनुष्ठान भी शुरू हो जाएगा।

17 जनवरी 2024 – इस दिन से रामलला की प्रतिमा को नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा।

18 जनवरी 2024 – इस दिन से प्राण-प्रतिष्ठा की विधि आरंभ होगी। मंडप प्रवेश पूजन, वास्तु पूजन वरुण पूजन, विघ्नहर्ता गणेश पूजन और मार्तिका पूजन होगा।

19 जनवरी 2024 – राम मंदिर में यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना की जाएगी। इस दिन खास विधि द्वारा अग्नि का प्रज्वलन होगा।

20 जनवरी 2024 – राम मंदिर के गर्भगृह को 81 कलश, जिसमें अलग-अलग नदियों के जल इक्ट्ठा किए हैं उनसे पवित्र किया जाएगा। इसके बाद वास्तु शांति अनुष्ठान होगा।

21 जनवरी 2024 – इस दिन यज्ञ विधि में विशेष पूजन और हवन के बीच राम लला का 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा।

22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दिन मध्यकाल में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की महापूजा होगी।

राम लला प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त

मिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापना के लिए 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा। वहीँ,प्राण प्रतिष्ठा के लिए सिर्फ 84 सेकंड का मुहूर्त है।

also read ; Ayodhya: 85 हजार करोड़ रुपये से होगा अयोध्या का कायाकल्प, क्या होंगी सुविधाएं, जानें प्लान

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago