ट्रेंडिंग न्यूज़

CSK vs GT: मैच के बाद शुभमन गिल को लगा झटका,  देना पड़ा 12 लाख का जुर्माना

India News Dehi (इंडिया न्यूज़), CSK vs GT: गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। वहीं, अब गुजरात टाइटंस के कप्तान शुबमन गिल को दोहरा झटका लगा है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाज समय पर ओवर खत्म नहीं कर सके। जिसके बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमान गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

IPL ने एक बयान जारी कर जानकारी दी

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के बाद आईपीएल ने एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया है कि स्लो ओवर रेट से संबंधित यह जुर्माना लगाया गया। शुबमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। शुबमन गिल को दोहरा झटका लगा है। गुजरात टाइटंस को CSK के खिलाफ 63 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े: Delhi: केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के वकील, कोर्ट में करेंगे प्रदर्शन

इस हार के बाद पॉइंट टेबल में कहां है गुजरात टाइटंस?

शुभमान गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अपना पहला मैच जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हरा दिया। अब गुजरात टाइटंस के 2 मैचों में 2 अंक हैं। वहीं, शुबमन गिल की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल ने 5 गेंदों पर 8 रनों का योगदान दिया। जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए। वहीं, अब गुजरात टाइटंस अपना तीसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच 31 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

गिल फ्लॉप रहे

CSK के खिलाफ मैच में शुभमन गिल बुरी तरह फ्लॉप रहे। गिल ने सिर्फ 8 रन बनाए। गिल ने 1 छक्का भी लगाया। हालांकि गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अच्छा स्कोर किया था। उस मैच में शुबमन गिल ने 22 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़े: AAP Protest: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, अनोखे अंदाज में विधानसभा…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago