Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Rains: दिल्ली-NCR के इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने दी...

Delhi Rains: दिल्ली-NCR के इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने दी जानकारी

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: कल शाम देश की राजधानी नई दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 14 मार्च से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता कम हो जाएगी और कुछ इलाकों में आज से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला बंद हो जाएगा।

 दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली में सुबह आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, दोपहर तक आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़े: http://बॉलीवुड का ये गाना है एबी डिविलियर्स का पसंदीदा? दिग्गज क्रिकेटर ने गाकर सुनाया

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में आज भी आसमान साफ रहने की उम्मीद है.

अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और उसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया गया है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट और दक्षिणी केरल में भी हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े: किराये पर आप ले सकते है ये पूरा आइलैंड, सिर्फ इतना ही है किराया

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular