Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में अभी और सताएगी गर्मी, 24 मई तक लू...

Delhi Weather: दिल्ली में अभी और सताएगी गर्मी, 24 मई तक लू चलने की संभावना

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। एनसीआर में नोएडा और गुड़गांव में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। आईएमडी ने गर्मी को लेकर दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बहुत गर्मी पड़ रही है। 18 मई को सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से दिल्ली में लू चलने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलती रहेंगी।

अभी और सताएगी गर्मी (Delhi Weather)

दिल्ली में 19 मई से 24 मई तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया। दिल्ली में 19 मई से 24 मई तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े: Raghav Chadha: आखिर लौट आए राघव चड्डा, लंदन से सीधे पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल…

24 मई तक लू चलने की संभावना

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक राहत की उम्मीद नहीं है। आसमान साफ रहेगा तो गर्मी अधिक महसूस होगी। आपको बता दें कि गर्मी का असर एक हफ्ते से ज्यादा समय तक जारी रह सकता है।

ये भी पढ़े: Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार बोले केजरीवाल, जानिए क्या कहा

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular