Saturday, July 6, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Diwali 2023: धोनी के साथ पंत ने धूमधाम से मनाई दिवाली, तस्वीरें...

Diwali 2023: धोनी के साथ पंत ने धूमधाम से मनाई दिवाली, तस्वीरें वायरल

India News(इंडिया न्यूज़), Diwali 2023: पिछले साल के अंत में भीषण कार एक्सीडेंट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऋषभ पंत की दिवाली मनाते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह एमएस धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान साक्षी धोनी भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि इस बार ऋषभ पंत ने एमएस धोनी के घर पर दिवाली मनाई है।

पंत धोनी से आशीर्वाद लेने पहुंचे

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस दिवाली को अपने आदर्श और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ मनाया है। इस शुभ मौके पर दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज पारंपरिक कुर्ता पहने नजर आए। इन दोनों के साथ धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद थीं, जिन्होंने क्रीम कलर का स्टाइलिश सूट पहना हुआ था। पंत धोनी के काफी करीब हैं और धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्हें कई मौकों पर धोनी के साथ देखा गया है। इस बार वह दिवाली के मौके पर धोनी से आशीर्वाद लेने पहुंचे।

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस बार दिवाली पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ मनाई है। दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो एमएस धोनी के रांची में बने घर की हैं। इन तस्वीरों में धोनी और पंत पारंपरिक पोशाक में नजर आ रहे हैं। साक्षी धोनी भी सफेद कुर्ती में बेहद प्यारी लग रही हैं।

पंत 10 महीने से टीम से बाहर हैं

पिछले साल दिसंबर में एक सड़क दुर्घटना में ऋषभ पंत बुरी तरह घायल हो गए थे। वह मरते-मरते बचे। इस दुर्घटना में उनके पैर में कुछ फ्रैक्चर हो गए। इस साल के पहले दो महीनों में उन्हें कुछ सर्जरी से गुजरना पड़ा। इसके बाद उन्होंने लंबा आराम भी किया। फिलहाल वह पिछले दो-चार महीनों से अपनी क्रिकेट फिटनेस पर काम करते नजर आ रहे हैं। वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। ऐसे में वह निश्चित तौर पर आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular