Diwali 2023: दिवाली पर रखें पर्यावरण का ख्याल, ऐसे मनाएं इको फ्रेंडली दिवाली

India News(इंडिया न्यूज़), Diwali 2023: दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर घर में दीपक जलाए जाते हैं। इस दिन भगवान राम रावण पर विजय प्राप्त कर सीता माता और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या लौटे थे। राम जी के आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत किया और पूरी अयोध्या में घी के दीपक जलाये गये। दिवाली पर रात के समय धन की देवी लक्ष्मी जी और श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। दिवाली मनाने के लिए हम पटाखे जलाते हैं लेकिन इससे हमारे आसपास के पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। इसलिए हमें इको फ्रेंडली दिवाली मनानी चाहिए।

पटाखों से बचें

दिवाली की रात लोग पटाखे फोड़ते हैं और आनंद लेते हैं, लेकिन पटाखों के कारण प्रदूषण बढ़ता है जिससे आसपास के वातावरण को काफी नुकसान होता है।

पॉलिथीन का प्रयोग न करें

दिवाली पर उपहार देने की परंपरा है इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उपहार पैक करते समय पॉलीथिन का नहीं बल्कि कागज का इस्तेमाल करें।

इको-फ्रेंडली उपहार दें:

दिवाली पर अपना उपहार सोच-समझकर चुनें। अगर आप किसी को उपहार देना चाहते हैं तो सूखे मेवे, पौधे या मिट्टी से बनी चीजें उपहार में दे सकते हैं।

घर को दीयों से सजाएं

दिवाली रोशनी का त्योहार है। इस दिन अपने घर को मोमबत्तियों से नहीं बल्कि दीयों से सजाएं। आजकल लोग दिवाली के दिन अपने घरों को मोमबत्तियों से सजाते हैं। लेकिन मोमबत्तियाँ पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं।

ऑर्गेनिक रंगों से रंगोली बनाएं

घर में रंगोली बनाने के लिए केमिकल वाले रंगों का प्रयोग न करें। इस बार दिवाली पर घर में बने रंगों से बनाएं रंगोली। आप सफेद रंग के लिए चावल का पाउडर, पीले रंग के लिए हल्दी पाउडर, लाल और नारंगी रंग के लिए कुमकम का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि रंगोली सिर्फ रंगों से ही बनाई जाए। दिवाली पर आप अलग-अलग तरह के फूल-पत्तियों से भी रंगोली बना सकते हैं।

कूड़े-कचरे का उचित निपटान करें

दिवाली से पहले सफाई के दौरान काफी कूड़ा निकलता है। इसके अलावा दिवाली पर घर पर ढेर सारे गिफ्ट और मिठाइयां भी आती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इधर-उधर कूड़ा न फेंकें।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago