Monday, July 1, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Diwali Celebration: किसी ने बनाई रंगोली, किसी ने की पूजा, आपके फेवरेट...

Diwali Celebration: किसी ने बनाई रंगोली, किसी ने की पूजा, आपके फेवरेट सेलेब ने कैसे मनाई दिवाली? देखें यहां

India News(इंडिया न्यूज़), Diwali Celebration: आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। करण जौहर से लेकर शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी ने बेहद खास अंदाज में दिवाली मनाई है, जिसकी एक झलक एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने दिवाली के मौके पर अपने परिवार के साथ एक फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में हमेशा की तरह जयह और तैमूर अपनी मां को परेशान करते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए करीना ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘साल दर साल बीतते जा रहे हैं और हम अभी भी परफेक्ट फैमिली फोटो के लिए कोशिश कर रहे हैं। हैप्पी दिवाली प्यारे लोगों…’

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी पूजा कर दिवाली मनाई है। कपल ने तस्वीरें शेयर की हैं, कैप्शन में लिखा है- ‘दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं’

करण जौहर

दिवाली के शुभ अवसर पर करण जौहर ने अपने दोनों बच्चों के साथ विशेष दिवाली पूजा की। इस पूजा की कुछ तस्वीरें करण ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की हैं।

शिल्पा शेट्टी

दिवाली के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी बेटी के साथ खास रंगोली बनाई। उन्होंने इसका एक वीडियो भी फैन्स के साथ शेयर किया। साथ ही अपने फैंस को दिवाली की बधाई भी दी।

 

श्रद्धा कपूर

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी दीयों के साथ दिवाली मनाई है। श्रद्धा ने तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को बधाई भी दी है।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद यह पहली दिवाली है। इस खास मौके पर कपल ने अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिवाली की बधाई दी है।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर ने फैन्स को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया।

इसे भी पढ़े:`

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular