Tuesday, July 2, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़53 साल बाद मिला पाकिस्‍तान की पनडुब्‍बी Ghazi का मलबा, Indian Navy...

Ghazi Submarine: 53 साल बाद मिला पाकिस्‍तान की पनडुब्‍बी Ghazi का मलबा, Indian Navy की खास सबमरीन ने खोजा

India News (इंडिया न्यूज़), Ghazi Submarine: 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान डूबी पाकिस्तानी पनडुब्बी Ghazi गाजी के अवशेष समुद्र में खोजे गए हैं। भारतीय नौसेना के डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (DSRV) ने यह खोज की है। ये 2024 के नौसैनिक अभ्यास के दौरान समुद्र में बचाव अभियान का हिस्सा है।

93 पाकिस्तानी नौसैनिक मारे गए थे

पीएनएस गाज़ी (Ghazi Submarine) 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान विशाखापत्तनम के पास समुद्र में अज्ञात कारणों से डूब गया था। इसमें सवार 93 पाकिस्तानी नौसैनिक मारे गए थे। इसके अलावा एक और पनडुब्बी RO-110 भी मिली है, जिसे रॉयल इंडियन नेवी और ऑस्ट्रेलियन नेवी ने वर्ल्ड वॉर-2 के दौरान डुबो दिया था।

2018 से पहले भारत के पास DSRV जैसी तकनीक नहीं थी, जिसके कारण वह पुराने जहाजों और पनडुब्बियों के अवशेषों की खोज नहीं कर पाता था। लेकिन अब नौसेना को दो ऐसी पनडुब्बियों की जरूरत है, जिससे वह समुद्र में तटों के आसपास खोजबीन कर सके।

DSRV को युद्धपोत, वाणिज्यिक जहाज या विमान से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसे जल्द से जल्द तैयार कर समुद्र की गहराई में उतारा जा सकता है। इस खोज ने भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने का माध्यम उपलब्ध कराया है, साथ ही समुद्र के नीचे मौजूद इतिहास का पता लगाने की क्षमता भी प्रदान की है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular