Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल की 201 रन की नाबाद पारी देखकर लोटपोट...

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल की 201 रन की नाबाद पारी देखकर लोटपोट हुए लोग, मीम्स वायरल

India News(इंडिया न्यूज़), Glenn Maxwell: विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का दोहरा शतक क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया है। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कंगारू टीम लगभग हार की कगार पर थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी ने असंभव को संभव कर दिखाया। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों पर 201 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल की इस शानदार पारी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। हर कोई उनके खेल और जज्बे की तारीफ कर रहा है।

 सोशल मीडिया पर मजेदार फिल्मी मीम्स

 

 

मैक्सवेल अपनी पारी के दौरान चोटिल भी हो गए थे लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और ऐसी पारी खेली जो क्रिकेट के इतिहास की सबसे अनोखी और यादगार पारी बन गई। पैर में मोच आने के बावजूद मैक्सवेल क्रीज पर टिके रहे और अफगानी गेंदबाजों का जमकर सामना किया। मैक्सवेल ने अपनी पारी के दौरान कई ऐसे शॉट्स लगाए जिससे विश्व क्रिकेट हैरान रह गया। मैक्सवेल ने खड़े-खड़े चौका-छक्का लगाकर इतिहास रच दिया। मैक्सवेल वनडे इतिहास में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular