Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Google Trends: PM Modi की विजिट के बाद बढ़ा Lakshyadweep का क्रेज,...

Google Trends: PM Modi की विजिट के बाद बढ़ा Lakshyadweep का क्रेज, किया Google पर ट्रेंड

India News(इंडिया न्यूज़), Google Trends: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के शुरुआती दिनों में तमिलनाडु, केरल के साथ-साथ लक्षद्वीप का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में समुद्र तट पर कुछ फुर्सत के पल बिताए। उन्होंने स्नॉर्कलिंग भी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के ऑफिशियल हैंडल से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें शेयर की गईं। वहीं, बीजेपी और पीएम मोदी के समर्थकों ने भी ये तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद गूगल पर लक्षद्वीप को लेकर सर्च की बाढ़ आ गई।

गूगल पर ‘लक्षद्वीप’

लक्षद्वीप के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए भारतीय जिन शब्दों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उनमें ‘लक्षद्वीप द्वीप’, ‘अंडमान’, ‘लक्षद्वीप हवाई अड्डा’ और ‘कोच्चि से लक्षद्वीप’ शामिल हैं। बुधवार को जब प्रधानमंत्री मोदी द्वीप पर थे। उस समय भारत के लोग गूगल पर नए-नए ट्रैवल डेस्टिनेशन सर्च कर रहे थे। बुधवार को ‘लक्षद्वीप’ भारत में गूगल पर नौवां सबसे ज्यादा खोजा जाने वाला शब्द था। उस दिन 50,000 से अधिक खोजें हुईं। आपको बता दें कि पीएम मोदी कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन करने और कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए 2 और 3 जनवरी को लक्षद्वीप में थे। अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने द्वीप की सुंदरता का आनंद लिया और यात्रियों से इसे देखने का आग्रह किया। लक्षद्वीप के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे पीएम मोदी का बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular