ट्रेंडिंग न्यूज़

Hanuman Ji: हनुमान जी की ये 10 बातें जीवन में लाती हैं अपार सफलता, जानें यहां

India News(इंडिया न्यूज़), Hanuman Ji: हिंदू धर्म में बजरंगबली को संकटों से मुक्ति दिलाने वाले देवता माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो कोई भी भगवान हनुमान की पूजा करता है, बजरंगबली उसके जीवन की सभी बाधाओं को स्वयं दूर कर देते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान पूजा की सही विधि साधक को अधिक लाभ प्रदान करती है। शास्त्रों में हनुमान जी से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जिनके माध्यम से व्यक्ति अपार सफलता प्राप्त कर सकता है।

यहां जानें वह 10 बातें (Hanuman Ji)

  • वैसे तो सप्ताह के सातों दिन हनुमान जी की पूजा की जानी चाहिए लेकिन मंगलवार को विशेष दिन माना जाता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से मंगल जनित दोष शांत होते हैं।
  • भगवान हनुमान की पूजा शुरू करने से पहले उनकी उपस्थिति का आह्वान करें। उन्हें आमंत्रित करने के लिए आप हनुमान चालीसा या हनुमान मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
  • हनुमान जी को सिन्दूर अत्यंत प्रिय है। एक बार उन्होंने माता सीता को माथे पर सिन्दूर लगाते हुए देखा तो पूछा कि वह यह सिन्दूर क्यों लगाती हैं। माता सीता ने कहा कि वह अपने पति श्री राम की दीर्घायु की कामना के लिए सिन्दूर लगाती हैं। इसके बाद हनुमान जी ने श्री राम की दीर्घायु के लिए पूरे शरीर पर सिन्दूर लगाया। मान्यता है कि हनुमान जी को सिन्दूर का चोला चढ़ाने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं।
  • हनुमानजी के गुणों का गुणगान करने वाला सुंदरकांड बहुत प्रभावशाली माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जहां भी सुंदरकांड का पाठ किया जाता है, वहां बजरंगबली मौजूद होते हैं। जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पाठ करता है, उसके सभी कार्य सिद्ध होते हैं।
  • मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमानजी को तैयार बनारसी पान या सुपारी की माला पर श्रीराम लिखकर चढ़ाना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे नौकरी और बिजनेस में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं। बाधाएं दूर होती हैं।
  • हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर लगाने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। घर में बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करतीं। साधक बल, बुद्धि और ज्ञान से परिपूर्ण रहता है।
  • बेसन के लड्डू, लाल फूल, नारियल और गुड़ का दान करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
  • जिन लोगों की शादी मांगलिक दोष के कारण नहीं हो रही है उन्हें हनुमान जी की भक्तिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। सुबह-शाम तेल का दीपक जलाएं और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें। इससे विवाह के योग बनते हैं।
  • अच्छे स्वास्थ्य और बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी को नारियल, गुड़ और चने का भोग लगाने की सलाह दी जाती है। इससे स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
  • मंगलवार के दिन सुबह बरगद के पेड़ से एक पत्ता तोड़कर उसे गंगा जल से धोकर हनुमान जी को चढ़ाने से धन की आवक बढ़ती है।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago