Tuesday, July 9, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Happy New Year 2024: जश्न के साथ किया गया नए साल का...

Happy New Year 2024: जश्न के साथ किया गया नए साल का स्वागत,देखें शहरों की खास तस्वीरें

India News(इंडिया न्यूज़), Happy New Year 2024: भारत समेत दुनियाभर में नए साल (Happy New Year 2024) का जश्न मनाया गया। आज रात 12 बजे से नए साल का जश्न शुरू हो गया है। देश के कई हिस्सों में लोग जश्न के मूड में हैं और इसे मना रहे हैं। हर तरफ पार्टियां चल रही हैं। लोग उत्साह के साथ नये साल का स्वागत कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में नए साल का जश्न मनाने के लिए पंडाल सजाए गए हैं। इसे लेकर पर्यटकों में काफी उत्साह है। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को भी मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग घरों से बाहर निकले। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट समेत सभी घाटों पर भव्य गंगा आरती की गई। देखिए नए साल के जश्न की ताजा अपडेट।

दुनियाभर में नए साल का जश्न (Happy New Year 2024)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला के मॉल रोड में नए साल की पूर्व संध्या समारोह में शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश में नए साल का जश्न मनाने के लिए शिमला के मॉल रोड पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।

चेन्नई एयरपोर्ट को रोशनी से सजाया

नए साल की पूर्व संध्या पर चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रोशनी से सजाया गया।

जम्मू-कश्मीर में आखिरी दिन भव्य आरती की गई

साल 2023 के आखिरी दिन श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटरा पहुंचे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर साल के आखिरी दिन भव्य आरती की गई।

उत्तराखंड में भक्तों की उमड़ी भीड़

वही उत्तराखंड के ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन अखातु श्यामजी के दरबार में भक्तों की भीड़। साल के आखिरी दिन सीकर के खाटूश्यामजी दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा के दर्शन कर भक्त साल 2023 को अलविदा कह रहे हैं। लोग वर्ष 2024 के मंगलमय होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

खाटू श्याम मंदिर में लगी लंबी कतारें

बाबा श्याम के मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण की सुंदर झांकी सजाई गई है। श्री श्याम मंदिर कमेटी, प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।

दिल्ली के कालका मंदिर ने उमड़ रही भीड़

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ राजधानी दिल्ली में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। नए साल की पूर्व संध्या से ही दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। करीब डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु कालकाजी मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। श्रद्धालु लंबी कतारों में मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। कार्यकर्ताओं ने गंगा आरती की साल के आखिरी दिन कड़ाके की ठंड 2023 के आखिरी दिन उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

इन जगहों पर बढ़ी ठंड

करनाल, रोहतक और अंबाला शिमला और मसूरी से भी ज्यादा ठंडे रहे। लखनऊ में भी आज दिन पहाड़ों जैसा ठंडा रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 13 . 5 डिग्री रहा, जबकि मसूरी में अधिकतम तापमान 13 . 6 डिग्री रहा। हरियाणा के करनाल में अधिकतम तापमान 12 .7 डिग्री रहा, जबकि रोहतक और अंबाला में अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री रहा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular